देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। 1.5 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतरर्राज्यीय ठग को थाना कोसीकलां पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धनराशि बरामद की है। 21 जुलाई को कस्बा कोसीकलां में ठग ने धोखे से बुर्जग व्यक्ति परमान्नद निवासी खरोट थाना कोसीकलां मथुरा उम्र 85 वर्ष से 1.5 लाख रुपये की ठगी की घटना की थी। एसएसपी द्वारा घटना के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां प्रमोद पवांर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पवांर ने टीम के साथ कार्रवाही करते हुए शुक्रवार को चैकिंग में वाछिंत चल रहे अभियुक्त शिवकुमार पुत्र प्रकाश निवासी ग्राम छायसां थाना छांयसा जिला फरिदाबाद हरियाणा को घटना में प्रयुक्त की गई स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर धोखे से हडपी गई 1.5 लाख रुपये (एक लाख पचास हजार रुपये) व वादी के कागजात दो बैंक की पास बुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटरआईडी कार्ड बरामद किये गये हैं। अभियुक्त के द्वारा पूर्व में भी इसी प्रकार से छल कर धोखे से पैसे हडपने की घटना की गयी हंै।
प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां प्रमोद पवांर ने बताया कि आरोपी शिवकुमार द्वारा नोएडा तथा दूसरे राज्यों में भी इस तरह की घटनाएं की गई हैं। इस संबंध में पता लगाया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोसीकलां प्रमोद पवांर, उपनिरीक्षक मनिन्द्र सिहं, उपनिरीक्षक रोहित कुमार, उपनिरीक्षक अमित आनन्द थाना कोसीकलां आदि सामिल थे।













Related Items
HILARIOUS HOLIDAY FAILS CAUGHT ON CAMERA