BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सूचना विभाग ने सरकारी योजनाओं का किया सजीव चित्रण

मथुरा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रामलीला मैदान में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वाधान में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ दुग्य विकास एवं संस्कृति केबिनेट मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चैधरी ने किया। प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्रों का अवलोकन भी किया गया। प्रदर्शनी में सरकार द्वारा राज्य के विकास तथा जनहित में संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं तथा उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया। शनिवार को आयोजित इस प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई ‘किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा योजना, जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, अटल पेंशन योजना, स्टार्टअप इंडिया और प्रधानमंत्री कौशल विकास, प्रधानमंत्री रोजगार निर्माण कार्यक्रम, आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण मिशन और स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र, स्त्री स्वाभिमान योजना, प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना, गर्भवती महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता योजना, प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान जैसी कई ऐसी योजनाएं है जिनके जरिए योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश की जनता को तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। कार्यक्रम में निदेशक सूचना, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग श्री शिशिर द्वारा रामलीला ग्राउन्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं पर आधारित सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मथुरा आज कृष्ण्मय हो गया है, जिसमें चारों तरफ डिस्प्ले बोर्ड, एलईडी बोर्ड द्वारा कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण किया जा रहा है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक विनोद कुमार पाण्डेय, उप निदेशक सूचना ऋषि कुमार सक्सेना, जिला सूचना अधिकारी विनोद कुमार शर्मा, कम्प्यूटर आॅपरेटर नारायण सिंह सहित अन्य समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराया। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More