देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। मिशन मोदी अगेन पीएम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राम गोपाल काका ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ब्रज प्रांत की सोलह जनपदों के 65 विधानसभा क्षेत्रों में एक लाख 76 हजार प्रशिक्षित, प्रमाणित तथा समर्पित कार्यकर्ता जल्द तैयार किये जायेंगे। इसकी जिम्मेदारी देश की सीमाओं की रक्षा करनेवाले रिटायर्ड फौजी बीरपाल को दी गई है।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री काका ने कहाकि उत्तर प्रदेश मे मिशन 2022 का लक्ष्य हासिल करने लिए ही अभी दो दिन पहले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं पूर्व कमिशनर अलीगढ़ अजय दीप सिंह को प्रदेश प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। इसी कड़ी में ब्रज प्रांत का मुखिया बीरपाल सिंह भरंगर को बनाया गया है।
ब्रज प्रांत के नवानियुक्त अध्यक्ष वीरपाल सिंह भरंगर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार भाजपा सरकार बनने से जहां पूरा देश हर्शित है वहीं मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु की पदवी पर आसीन होकर पूरी दुनिया का नेतृत्व करेगा। इसके लिये मिशन मोदी संकल्पित है पिछले साल दोबारा सत्ता में आई मोदी सरकार ने अयोध्या में भव्य राममंदिर का शिलाण्यास करके संतों व करोड़ों हिंदू श्रद्धालुओं की इच्छा को पूरा करने के लिए कारगर कदम उठाया है।
मथुरा में आयोजित स्वागत समारोह में उन्होने ने कहा कि राममंदिर निर्माण में आ रही सभी बाधाओं को दूर कर दिया है कि भारी बहुमत के साथ दूसरी बार केंद्र की सत्ता संभाल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिंदू जनभावनाओं का सम्मान करते हुए अयोध्या में राममंदिर निर्माण, कश्मीर से धारा 370 हटाने, समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में भी तेजी से कदम उठाए हैं मिशन मोदी अगेन पी एम के द्वारा ब्रज प्रांत की जिम्मेदारी को उठाने में कोई कोर कसर बाकी नही रखंूगा संगठन के कार्यकर्ता के मान सम्मान स्वाभिमान का पूरा ख्रयाल रखा जायेगा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रामगोपाल काकाजी के सपनो को साकार करने मे हम जीवन के अंतिम सांस कार्य करते रहेंगे इसके पूर्व मिशन मोदी अगेन पीएम के ब्रज प्रांत के अध्यक्ष चुने गए भूतपूर्व सैनिक रहे वीरपाल भरंगर का स्वागत मिशन के कार्यकर्ता द्वारा किया गया जिसमें जिसमें वरिष्ठ नेता संजय गोयल वरिष्ठ नेता आलोक मंगला, सदर मंडल अध्यक्ष विष्णु सैनी छावनी क्षेत्र के सभासद सुभाष यादव उपाध्यक्ष माधव उपमन्यु उपाध्यक्ष गिरीश यादव उपाध्यक्ष बृजेश भारद्वाज उपाध्यक्ष गोविंद अग्रवाल महामंत्री गुलाब सैनी रतन यादव व सेक्टर संयोजक गौरव सैनी मौजूद रहे। वीरपाल सिंह ने कहा मैंने 16 साल इस मातृभूमि की रक्षा की है जिससे मुझे अनुभव है कि केंद्र सरकार की नीतियों का एक फौजी उस देश का रक्षा नीतियों पर क्या प्रभाव पड़ता है आज हमारा देश को बिल्कुल सुरक्षित हाथों में है इसलिए मैं बार-बार मोदी जी को प्रधानमंत्री के रुप में देखना चाहता हूं इसके लिए मैं वह हर संभव प्रयास करूंगा कि इस देश के प्रधानमंत्री बार-बार मोदी बने और हर घर में मोदी पैदा हो ।













Related Items
भारत में एक खामोश विस्फोट हो रहा है
जंजीरें तोड़ता भारत: बाल विवाह के खिलाफ निर्णायक जंग
भारत का कोचिंग उद्योग: जहाँ सपने दिखाए जाते हैं टूटने के लिए!!