देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। पोलियो मुक्त भारत की तरह अब एनीमिया मुक्त भारत बनाने का बडा अभियान चल रहा है। इसके तहत जनपद मथुरा में गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और बच्चों को रक्त अल्पता (एनीमिया) की समस्या से निजात दिलाने के लिए सोमवार से प्रचार-प्रसार की विभिन्न गतिविधियां तेजी पकडेंगी।
आगामी अगले साल 31 मार्च तक चलने वाली इन गतिविधियों की शुरुआत विगत माह नवंबर से हो चुकी है। अभियान में स्वास्थ्य विभाग, माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, पंचायती राज और एनसीसी का सहयोग लिया जा रहा है। अभियान के तहत स्कूलों मे प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरु हो चुका है। छात्र- छात्राओं को आयरन की गोली के फायदे बताए जा रहे हैं। उन्हे एनीमिया के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सीएमओ मथुरा डा. शेर सिंह एनीमिया मुक्त भारत को सफल बनाने के लिए मीटिंग में अधीनस्थ चिकित्साधिकारियों को दिशा निर्देश दे चुके हैं। शिक्षा व पंचायती राज समेत कई विभागों से सहयोग लेने को कहा है।
अभियान में स्कूल- कालेजों में खासकर छात्राओं को अवगत कराया जा रहा है कि एनीमिया मुक्त भारत अभियान एक बहुआयामी अभियान है, जिसमें भारत को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए प्रयास हो रहे हैं। सभी को इस कार्यक्रम से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे इसका लाभ समुदाय के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। साथ ही जनपद मथुरा में इसके लिए डोर टू डोर जाकर संदेश देने का प्रयास संकल्प के रूप में किया जा रहा है ताकि भारत को पोलियो की तरह एनीमिया मुक्त भारत घोषित किया जा सके।
कैसे और कौन सी गोली खिलाएं
किशोरी को आयरन गोली खिलाने से पहले खाना खिलाकर एक घंटे के बाद आयरन की गोली नींबू पानी से खिलाते हैं ताकि उसका पूरा लाभ शरीर को मिल सके।
कैसे कैसे कर रहे हैं जागरुक
जिले के स्कूलों में संगीत कार्यक्रम, पेंटिंग प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रमों में एनीमिया से होने वाली बीमारी के बारे में बताया जाता है ताकि यही किशोरी आगे चलकर मां बनने की स्थिति में एनीमिया जैसी बीमारी से जागरूक रहें व उससे बचाव स्वयं कर सके। हर सोमवार को अलग-अलग गतिविधियां आयोजित होती होती हैं।













Related Items
'प्लास्टिक मुक्त जुलाई' मुहिम दिया मिर्जा को आई पसंद, बताया प्रेरणादायक
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
MATHURA : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे मथुरा