BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : मुख्यमंत्री अरोग्य मेला में बढ रही लोगों की रूचि

मथुरा। रविवार को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक जिले के 33  ग्रामीण नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ मेलों का आयोजन किया गया। जिनका उद्घाटन जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। प्रदेश की जनता में ’स्वास्थ्य और खुशहाली लाने के लिए फरवरी से प्रत्येक रविवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर ’मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। सात रविवार को ये स्वास्थ्य मेले जनपद में आयोजित किए जा चुके हैं जिनमें हजारों लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।
15 मार्च को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगने वाले मेलों में कोरोना वायरस से बचाव के लिए जनमानस को जागरूक किया गया। बल्देव ब्लॉक में मेले का उद्घाटन नंदराम द्वारा किया गया। साथ ही आरोग्य मेलों को सफल बनाने हेतु जनपद के अधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण भी किया गया।
संयुक्त निदेशक डॉ रविंद्र गुप्ता ने नीमगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे मेले का निरीक्षण किया। उनके साथ जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिहोरिया चिकित्सा अधीक्षक डॉ विकास जैन आदि उपस्थित रहे।
जनपद में आयोजित 33 मेलों में 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तथा 8 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए जिनमें कुल लाभार्थियों की संख्या 3616 रही।  इन स्वास्थ्य मेलो  में ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लाभार्थियों की संख्या 2775 एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 841 रही। कुल 90 चिकित्सकों में एलोपैथी के 47 एवं आयुष के 43 चिकित्सकों ने इन मेलों में ड्यूटी की।  आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 65 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More