देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। सोनई स्थित श्रीमती रामवती देवी आईटीआई कॉलेज सोनई के प्रांगण में शनिवार को निराश्रित लोगों को कंबल का वितरण किया गया। जिसके लिए बाकायदा कार्यक्रम का आयोजन किया और लोगों को पहुंचने के लिए पहले से सूचना दी गई। कार्यक्रम की शुरूआत प्रबधंक शिव शंकर ने मां सरस्वती के चित्रपट पर दीप जला की। कार्यक्रम में विधवा महिलाओं को जो अपने बच्चों का पालन पोषण करने में असमर्थ है उन्हें सिलाई मशीनों का भी वितरण किया गया जिससे कि वह अपने परिवार का पालन पोषण भलीभांति कर सकें।जानकारी देते हुए आयोजन संस्थान के प्रबंधक गुड्डू भैया उर्फ शिव शंकर द्वारा बताया कार्यक्रम वे प्रतिवर्ष अपने पिता की पुण्य स्मृति में किया जाता है। आज के समारोह में 101 कंबल वितरण के साथ में गरीब एवं निराश्रित विधवाओं को 10 सिलाई मशीनों का भी वितरण किया गया जिससे निराश्रित महिलाएं अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें।
इस अवसर पर विजेंद्र प्रधान ,गंगाधर वर्मा प्रधान ,किरण सिंह, मुनीश कुमार रावत, के साथ अनेक गणमान्य व्यक्ति प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। तथा उन्होंने प्रबंधक द्वारा किये गए सराहनीय कार्यो प्रसंशा की। वहीं दूसरी ओर ब्रजयातायात और पर्यावरण जागरूकता समिति ने भी लोगों की मदद को हाथ बढाया है। गरीब लोगों को रात के समय समिति मदद कर रही है।













Related Items
राजस्थान में नए साल से पहले कैसा रहेगा मौसम : बारिश का अलर्ट, क्रिसमस के बाद सर्दी होगी तेज, फिलहाल माउंट आबू सबसे ठंडा
महाराष्ट्र: भिवंडी में महावीर सिंथेटिक कंपनी में भीषण आग, दो दमकल गाड़ियां मौके पर
वृंदावन के तीन मंजिला होटल में लगी भीषण आग, दो जिंदा जले