देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। फरह में बुधवार से तीन दिवसीय पंडित दीनदयाल स्मृति महोत्सव का शुभांरभ हो गया है। फरह के गांव नगला चंद्रभान में पंडित दीनदयाल स्मृति महोत्सव के पहले दिन उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य पहुचीं हैं। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने यहां पहुंचकर सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उत्तराखण्ड की राज्यपाल ने कहाकि कि मैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आर्शीवाद से ही राज्यपाल बनी हूं। उद्घाटन के बाद उत्तराखण्ड की राज्यपाल ने बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली का अवलोकन किया। उन्होंने रंगोली देख बच्चों का उत्साहवर्धन किया। महोत्सव में कई स्टॉल लगाई गई हैं। इस दौरान किसानों ने कृषि संबंधी जानकारी जुटाई। मेले में किसानों को कृषि यंत्रों पर छूट की व्यवस्था की गई है। इसे लेकर किसानों में उत्साह है। वह फरह में मेले में कृषि यंत्रों की खरीद को भी पहुंच रहे हैं।
फरह के पंडित दीनदयाल धाम में मेले जैसा माहौल है। इन तीन दिनों में प्रदेश सरकार के मंत्री चै. लक्ष्मी नारायण, ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही आदि मंत्री खास शिरकत करेंगे। इस बार किसी केंद्रीय मंत्री का भी आगमन नहीं होगा। जबकि यहां अमित शाह, राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आते रहे हैं।
पंडित जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता एवं हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बुधवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष भरत कुमार राजपूत के नेतृत्व में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उनके विचारों को अनुसरण करने की प्रतिज्ञा ली।
इस दौरान समीप में स्थित महान युवा क्रांतिकारी भगत सिंह जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। इस दौरान मथुरा के पूर्व भाजपा जिलाविस्तारक रितेश पाठक जी, जिलामहामंत्री महेश चैधरी, जिला महामंत्री तरुण कुमार सैनी, बलवंत कुंतल, नितेश लोधी, दीपक चैधरी, राकेश कुमार, विकास, कृष्णा, डॉ ऊदल सिंह प्रजापति, ओमप्रकाश चैधरी, हरदेव पटेल, बंटी निषाद, डोरीलाल लोधी, राजवीर सिंह, अर्जुन सिंह, नरेश सैनी, धर्म देव निषाद, दीपक चैधरी, योगेश राठौर, अभिषेक राजपूत, पंकज गुर्जर, पंकज लोधी, राजू सैनी आदि भाजपा ओबीसी मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













Related Items
भाजपा समर्थन मंच ने उत्साह से मनाया प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव
क्यों की जाती है मित्रता : पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य