देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। कुंभ मेला में ब्राह्मण सेवा संघ के शिविर में संयुक्त विप्र सम्मेलन व निकाली गई भव्य शोभायात्रा सम्मेलन की अध्यक्षता शोभा यात्रा के संयोजक पंडित सत्यभान शर्मा व संचालन ब्राह्मण सेवा संघ के अध्यक्ष आनंद बल्लभ गोस्वामी ने किया आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन के दौरान वर्ल्ड ब्राहमण फेडरेशन के संस्थापक मांगी लाल शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के वंशज परशुराम व माता रेणुका हैं। कहा कि राम मंदिर का आंदोलन रहा हो या फिर देश की सत्ता सभी में नेतृत्व व भूमिका अहम रही है। आज के समय में एक बार फिर जरूरत इस बात की आन पड़ी है विप्र समाज जागे और एकजुट होकर सामाजिक कुरीतियों से मुकाबला के लिए आगे आए। साथ ही समाज को सही दिशा प्रदान करें। उसी क्रम उत्तर प्रदेश युवा ब्रह्मा महासभा के संस्थापक राजेश पाठक ने कहा जातीय संकीर्णता का ब्राह्मण समाज में कभी भी कोई स्थान नहीं रहा है। हम सर्वदा ही विशाल उदारता के हीं पक्षधर रहे हैं। ब्राह्मणों ने ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ जैसे मंगलकारी मंत्रों से समरसता का उद्घोष किया है। विशेष प्रज्ञा से सुसम्पन्न न्याय प्रिय विप्र समाज ने सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड के कल्याण को ध्यान में रखकर सत्त साधना व आध्यात्म की आराधना की है, करता रहेगा। वही परशुराम शोभायात्रा समिति
समिति मथुरा के संयोजक पंडित रामगोपाल शर्मा ने
ब्राह्मणों का आह्वान करते हुए कहा कि ब्राह्मणों उठो, जागो और संघर्ष करो, बिना संघर्ष के कुछ हासिल होने वाला नहीं है। संघर्ष एवं एकजुटता में जो शक्ति है, वह कहीं नहीं है। संघर्ष के बदौलत ही हम अपने सम्मान व स्वाभिमान एवं हितों की रक्षा कर सकते हैं।
इसके पहले सम्मेलन का शुभारंभ हवन-पूजन व भगवान परशुराम व वामन भगवान के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। इस दौरान ध्वज पूजन भी किया गया। वही शोभा यात्रा
में महानुभावों के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं सदस्य तथा विप्र महिला शक्ति तथा युवा शक्ति भी भगवान परशुराम एवं भगवान वामन सुसज्जित डोलो के साथ विप्र एकता का संदेश दे रहे थे मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा, पूर्व चेयरमैन वृंदावन मुकेश गौतम, योगेश द्विवेदी, नागेंद्र महाराज, प्रवक्ता श्याम शर्मा, संजय पंडित , दिनेश कौशिक, आशीष शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, प्रमोद शर्मा, योगेश शर्मा, आशीष चतुर्वेदी, बंसी लाल शर्मा, अमित सारस्वत, राजेश पाठक, राम गोपाल शर्मा, आदि विप्र बंधु उपस्थित रहे।













Related Items
संजय दत्त ने बाबा बागेश्वर के साथ शेयर की तस्वीर
बर्थडे स्पेशल : ईशा देओल ने हेमा मालिनी के साथ शेयर की खास तस्वीर
घर और समाज के संघर्षों से जूझते एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की कहानी