देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा(विनोद चौधरी)। डेंगू को लेकर दी जा रही गलत रिपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग सख्त कदम उठाने जा रहा है। फर्जी रिपोर्ट पर पैथोलॉजी का तुरंत पंजीकरण निरस्त होगा। साथ ही इस बारे में आईएमए को भी पत्र लिखा जाएगा।
शहर एवं देहात में एडीज इजिप्टाई यानि टाइगर मच्छर ने दस्तक दे दी है। बीमारी फैलाने वाला यह मच्छर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है। हाल ही में 11 डेंगू रोगी की पुष्टि के बाद विभागीय अफसरों की सक्रियता बढ़ गई है। कारण आम जनमानस में डेंगू को लेकर भ्रामक खबर एवं कुछ पैथोलॉजी संचालक आर्थिक लाभ के लिए फर्जी रिपोर्टिंग कर रहे हैं। इससे जांच कराने एवं करने वालों का लाभ है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए गलत रिपोर्ट देने वाली पैथोलॉजी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फर्जी रिपोर्ट पर पैथोलॉजी का पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा। सीएमओ डा.शेर सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य अफसर अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करने में लगे हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि इस बारे में आईएमए को पत्र लिखा जा रहा है। भ्रामक सूचनाओं से आम जनमानस में भय का माहौल पैदा होता है। मादा एडीज इजिप्टाई मच्छर डेंगू के विषाणु स्वस्थ मनुष्य तक पहुंचाती है। मच्छर घरों के अंदर अंधेरी जगहों एवं बाहर ठंडी जगकों पर रहता है। यह स्वच्छ पानी के बर्तनों में अंडे देता है।घर के अंदर एकत्रित करने वाले बर्तनों,पानी की टंकियों,वाटर कूलर, पुराने टायर,बाल्टी, एवं अन्य फेंके हुए बर्तन तथा कबाड़ जिसमें पानी काफी समय तक एकत्र रहता है में मच्छर का प्रजनन होता है। वर्षा के बाद जब मच्छर पनपने हैं तो यह रोग महामारी का रूप ले लेता है।













Related Items
खेलो भारत नीति 2025 से खेल सामग्री के आयात पर भारत की निर्भरता कम होगी - रिपोर्ट
वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में 15 से 18 प्रतिशत रह सकता है कंपनियों का ऑपरेटिंग मार्जिन - रिपोर्ट
MATHURA : ठाकुर जानकी वल्लभ लाल का धूमधाम से मनाया अन्नकूट महोत्सव