BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

क्या ऐसे बनेगा मथुरा-वृन्दावन नम्बर वन....?

मथुरा। दीवारों स्लोगन लिखने और पेंटिंग कराने का काम जोरशोर से हुआ। अपना मथुरा वृंदावन चलो बनाएं नम्बर वन का नारा भी खूब दिया गया। इन नारे की गूंज और दीवारों पर लिखे गये स्लोगन की चमक में वह तमाम प्रयाश हुए ही नहीं जिन से मथुरा वृंदावन स्वच्छ हो पाते। धर्म नगरी में आज भी जगह जगह मेन होल खुले पडे हैं। नाले ढंके नहीं गये हैं। जब भी किसी मंत्रियों के दौरे होते हैं नालों को कनात तान कर छुपाने का प्रयास किया जाता है। यह सब अधिकारियों द्वारा किया जाता है और जनप्रबितनिधियों के लिए होता है। दोनों को ही यह पता है कि कुछ ऐसा है जिसे ढंकना पड रहा है लेकिन उस समस्या से निजात पाने के प्रयास नहीं हुए हैं। इनता ही नहीं, हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक शौचालयों का निमार्ण बेहद कम हुआ है। कई जगह शौचालय बने हैं तो उन पर ताले पडे रहते हैं। नोडल ऐजेंसी एमवीडीए द्वारा बनवाए गये शौचालयांे मेें भारी अनियमितता सामने आती रही हैं। दर्जनों की संख्या में तो ऐसे शौचालय हैं जिनका ताला एक दिन भी नहीं खुला। डैम्पीयर नगर जैसी जगह पर पार्क में शौचालय है लेकिन पार्क का ताल कुछ घेंटों के लिए सुबह और शाम को खुलत है ऐसे में इस शौचालय का उपयोग करना किसी के लिए संभव नहीं है। हद तो तब हो जाती है जब गोवर्धन चैराहे पर ओवर ब्रिज के नीचे पेशाब करने वालों के लिए खुले में अनुमति है। एक तरफ इसी शहर में सडक पर थूकने पर जुर्माने का नियम है तो इसी शहर में जहां वाहन के इंतजार में दर्जनों सवारियां हर समय खडी रहती हैं, खुले में शौच की अनुमति है। जहां लोग इस ओवर ब्रिज के नीचे एक तरफ पुलिस का बूथ है और दूसरी तरफ खुला शौचालय स्थल, पुलिसकर्मी भी इससे परेशान रहते हैं और रहगीर भी।  यहां पिलर्स पर खूबशूरत पैंटिंग कर स्वच्छता का संदेश भी उकेरा गया है। काश इस संदेश को खिलने की जगह शौचालय बनवा दिया गया होता तो गंदगी जरूर कम होती। यह स्थित शहर में जगह जगह देखी जा सकती है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More