BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

होम्योपैथिक अधिकारी से होगी वसूली

मथुरा। पांच साल से मथुरा में जमे होम्योपैथिक अधिकारी एमपी सिंह से 5.49 लाख रूपये की वसूली की जाएगी। वसूली प्रकरण आगरा में तैनाती के दौरान का है। आगरा के डीएम ने इस संबंध में डीएम मथुरा को पत्र लिखा है।

पत्र का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने इस संबंध में 5.49 लाख रुपये राजकोष में जमा करने के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी को आदेश दिए हैं। होम्योपैथिक अधिकारी के देयकों में से उतनी राशि वसूल कर चालान की एक प्रति डीएम आगरा को भेजने के लिए कहा गया है।


पांच साल से मथुरा में तैनात होम्योपैथिक अधिकारी एमपी सिंह को आगरा में आफीसर्स हॉस्टल स्थित दो आवास एस-3 और एस-4 में रहना भारी पड़ गया। डीएम प्रभु एन सिंह ने पांच साल का किराया वसूल करने के लिए डीएम मथुरा को 5.49 लाख रुपये का नोटिस भेजा है।


आगरा में 2012 में तैनाती के दौरान तत्कालीन होम्योपैथिक अधिकारी को आफीसर्स हॉस्टल में सरकारी बंगला आवंटित किया गया था। 2015 में इनका तबादला आगरा से मथुरा हो गया। लेकिन उन्होंने आवास खाली नहीं किया। तैनाती अन्य जनपद में होने के बावजूद अवैध रूप से सरकारी बंगले में एक अगस्त, 2015 से 31 जुलाई, 2020 तक रहने पर डीएम ने 5.49 लाख रुपये का किराया वसूली के लिए नोटिस डीएम को मथुरा को भेजा है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More