BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : हमले से भड़की हेमा मालिनी

मथुरा। सांसद हेमा मालिनी ने कोरोना वारियर्स पर हो रहे हमलों की निंदा करते हुए, हमलावरों के लिए शर्म करो...स्लोगन टैक किया है। प्रदेश के मुरादाबाद में हुए हमले के बाद सांसद सांसद ने यह वीडियो जारी किया है।
वीडियो में मुरादाबाद की घटना का जिक्र करते सांसद ने कहा कि लॉकडाउन 2 के बाद भी कुछ लोग ऐसी शर्मनाक हरकतें कर रहे हैं। मुरादाबाद में कुछ लोगों ने एंबुलेंस पर हमला कर दिया। चिकित्साकर्मियों पर पत्थर बरसाए। शर्म कीजिए..., थोड़ी इंसानियत जिंदा रखिए।
’कायरों को मिले कड़ी सजा’
भाजपा सांसद ने कहा कि कोरोना वॉरियर्स अपनी जान जोखिम में डालकर विषम परिस्थिति में हमारी हिफाजत कर रहे हैं। चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मियों पर हमला करने वाले इन कायरों को कड़ा सबक सिखाना चाहिए।  हेमा मालिनी ने कहा कि याद रखिए, कोरोना वॉरियर्स है तो जिंदगी है। मैं प्रशासन से चिकित्साकर्मियों पर हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करती हूं। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More