देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कैम्प कार्यालय में टिडिड्यों के आगमन की संभावना पर बैठक ली। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि टिडिड्यों को मारने के लिए माइक्रो लेबल पर पूर्ण तैयारियां कर ली जायें। प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की जिम्मेदारी निर्धारित कर दी जाये और प्रयोग में लाने वाले सभी यंत्रों का पहले से ही इंतजाम कर लिया जाये।
श्री मिश्र ने निर्देश दिये कि टिडिड्यों को मारने वाली दवाओं का कृषि विभाग स्टाॅक कर ले एवं सभी प्राईवेट डीलरों को भी दवा सुरक्षित रखने के लिए निर्देशित करें। उन्होंने कहा कि टिडिड्यों पर छिड़काव हेतु पर्याप्त मात्रा में टैंकर एवं पानी की व्यवस्था की तैयारी कर ली जाये। उन्होंने टैªक्टरों को भी अधिग्रहण करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि जो भी टैªक्टर जितने समय के लिया जायेगा उसे उतने दिन का किराया एवं डीजल दिया जायेगा।
जिलाधिकारी ने चीफ फायर अधिकारी प्रमोद शर्मा को निर्देश दिये कि वह अपनी गड़ियों को तैयार रखें, जिससे टिडिड्यों के आक्रमण के समय उन्हें मारा जा सके। उन्होंने कहा कि आस्का लाईटों का भी इंतजाम रखें, जिससे लाईट की भी पर्याप्त व्यवस्था हो सके। उन्होंने छिड़काव करने वाले व्यक्तियों को ग्लब्स, चश्मा, मास्क आदि पहनने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि छिड़काव करने वाले व्यक्तियों के शरीर पर कोई घाव या कटा हिस्सा नहीं होना चाहिए, जिससे टिडिड्यों को मारने वाली दवा का व्यक्तियों पर प्रभाव न पड़ सके। उन्होंने लोगों को जागरूक रहने तथा टिडिड्यों को मारने के लिए तैयार रहने का भी अनुरोध किया।
जिलाधिकारी ने गोवर्धन एवं फरह ब्लाॅक को क्लस्टर बनाने के निर्देश दिये, जिससे वहां टिडिड्यों को मारने की दवा का स्टाॅक किया जा सके। डा. एस.के. मिश्रा कृषि वैज्ञानिक ने जिलाधिकारी को बताया कि टिडिड्यों का खतरा राजस्थान की तरफ से आने का है, जो ज्यादातर गोवर्धन एवं फरह ब्लाॅक में आने की संभावना है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़, ज्वांइट मजिस्टेªट दीक्षा जैन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, उप निदेशक कृषि धुरेन्द्र कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विभूति चतुर्वेदी, जिला उद्यान अधिकारी जगदीश प्रसाद, भूमि संरक्षण अधिकारी डा. संतराम, जिला कृषि अधिकारी रतीराम यादव के साथ अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।













Related Items
SANDALWOOD DRUG CASE: VIVEK OBEROI`S WIFE PRIYANKA ALVA SERVED NOTICE
SARA ALI KHAN REACHED NCB OFFICE FOR DRUG NEXUS CASE INTERROGATION
SSR CASE: RHEA`S WHATSAPP CHATS INDICATE NEW DRUG ANGLE