BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : निराश्रित महिलाओं की मदद को बढ़े हाथ

मथुरा। विश्व महामारी के कारण विश्वव्यापी भोजन संकट जन साधारण के सामने है। इस संकट में निर्धन असहाय व्यक्तियों के लिये विश्व शांति मिशन डट कर सामना कर रहा है ऐसी श्रखला में शहर से दूर श्री राधिका अपना घर में लगभग 25 से 30 निराश्रित माताओं को विश्व शांति मिशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर देवकीनंदन महाराज के आदेशानुसार सचिव विजय शर्मा ने भोजन व्यवस्था के लिए राशन उपलब्ध करा संस्था को राहत प्रदान की और इन कठिन परिस्थितियों में आगे भी आवश्यकतानुसार सेवा का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समाजसेवी सुधीर शुक्ला, प्रदीप बनर्जी, गजेंद्र सिंह, देवेंद्र कौशिक, जगदीश वर्मा आदि उपस्थित रहे। चैतन्य विहार में आज अंसगठित दिहाड़ी 200 मजदूर जो 2 दिन से राशन की उपलब्धता न होने के कारण भोजन संकट से जूझ रहे थे, उन्हें प्रधान सारस्वत, समाजसेवी सुधीर शुक्ला, प्रदीप बनर्जी द्वारा भोजन वितरित किया गया, जिसमें मथुरा प्रशासन का सहयोग मिला। गोविंद वल्लभ, गौरांग शुक्ल देवेन्द कौशिक आदि ने व्यवस्था हेतु उपस्थित रहे।
 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More