BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : महान कवि रसखान के सामाधि स्थल को दिया जा रहा भव्य स्वरूप

मथुरा। धर्म नगरी को पर्यटन हब की रूप में विकसित किया जा रहा है। धार्मिक और ग्रामीण पर्यटन की संभावनाओं को उभारा जा रहा है। भारत सरकार के केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शनिवार को जनपद के दौरे पर पहुंचे। यहां सबसे पहले सर्वप्रथम महावन स्थित महानकवि रसखान के समाधि स्थल पर पहुंचे। समाधि स्थल का निरीक्षण करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कवि रसखान समाधि के हो रहे विकास कार्य को देखने के लिए आए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा रसखान समाधि स्थल को विकसित करने का काम किया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने के बाद बहुत ही भव्य एवं आकर्षक स्वरूप निखर कर आयेगा।  तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से विकास कराया जा रहा है। कवि रसखान एक बहुत ही प्रसिद्ध और महान कवि थे। जिनकी समाधि को लेकर देश विदेशों तक भी चर्चा है। वहीं उन्होंने कहाकि यहां पर पर्यटन हब के रूप में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिसको देखने के लिए आज वह स्वयं पहुंचे हैं उन्होंने कहा बहुत ही अच्छा कार्य किया जा रहा है लेकिन आवश्यकता पड़ने पर और भी कार्य यहां पर कराए जाएंगे ।
वही केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री पहलाद सिंह पटेल ने भारत में फैल रही वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बारे में जानकारी दी। इस समय मजदूरों के पलायन को लेकर भी बातचीत की उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा सभी मजदूरों के लिए अच्छी व्यवस्था है की गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भी तमाम मजदूरों के लिए प्रयास किए गए हैं और उन्होंने कई योजनाओं को भी लागू किया है उन्होंने कहा कि एक साथ देश इस कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ रहा है। इस दौरान एसडीएम महावन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जग प्रवेश, सीओ महावन विनय सिंह चैहान, तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्रा, एमबीडीए के सीईओ नागेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा आदि मौजूद रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More