देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। आम आदमी पार्टी मथुरा विधान सभा क्षेत्र की बैठक आकाश गार्डन अशोक विहार में सम्पन्न हुई। बैठक में एक स्वर से किसान संगठनों के आन्दोलन का पुरजोर समर्थन किया गया। ।इस अवसर पर पार्टी जिला अध्यक्ष अजय गौतम ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीनों विधेयक किसानोंके साथ धोखा हैं।
जिला महा सचिव रवि प्रकाश भारव्दाज ने कहा कि केन्द्र सरकार कार्पोरेट धरानों के हितों में चोर दरवाजे से काम कर रही है। सरकार को किसान हितों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून बनाना चाहिए और महामहिम राष्ट्रपति जी को भेज गये पारित बिलों वापस कर देना चाहिये। पार्टी व्दारा चलाए जा रहे जन-जन ओक्सिजन जांच अभियान की समीक्षा की गई जिसके तहत पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर दिल्ली माडल पर कोरोना से जनता को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। इस अभियान को मथुरा विधान सभा क्षेत्र में तेज करने के लिए आज6ओक्सिमीटर इंचार्ज नियुक्त किए हैं। यह जिम्मेदारी रूपा लावनियाँ, नीरज शर्मा, मो इर्फान,संजय सिंह, राजन पान्डे एवं बांके लाल सैनी जी को दी गयी। बैठक का संचालन रवि प्रकाश भारव्दाज धन्यवाद ज्ञापन पार्टी जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सैनी जी ने किया। इस अवसर पर निर्मल शर्मा ,सन्तोष चन्द्र सक्सेना, ठाकुर सोहन सिंह, गनेश कुमार माहौर, मनोज कुमार शर्मा, मुहम्मद यूसुफ, अरमान अली फारूकी, भूरा चैधरी, देवेन्द्र सैनी, रामेश्वर वर्मा, नदीम अंसारी, राजेश शर्मा, नितेश शर्मा एवं संगीता आर्य उपस्थित थे। भवदीय-रवि प्रकाश भारव्दाज जिला महा सचिव आप मथुरा।













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
NHM कर्मचारियों के वेतन पर संसद में घमासान : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल
रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण को पारदर्शी बनाने के लिए विधेयक किया पारित