देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। इनरव्हील क्लब इंटरनेशनल गोल्डन जुबली के उपलक्ष्य में स्वर्णिम उदित महोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के मध्य मनाया गया। जिसमें होस्ट क्लब मथुरा एवं वृन्दावन क्लब थे। वृंदावन क्लब से गोल्डन जुबली टीम में कोच चेयरमैन विनीता द्विवेदी को बनाया गया।
महोत्सव में नृत्य प्रतियोगिता राधा नाचेगी का आयोजन किया गया। जिसमें वृंदावन क्लब सोनिया पीहू द्वितीय, मटकी फोड़ में नीलम गोस्वामी ने बाजी मारी प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि इंटरनेशनलमैन वीना व्यास, डिस्ट्रिक्ट चैयरमैन उदिता शर्मा, पास्ट एसोसिएशन ममता अग्रवाल, कन्वीनर चेयरमैन लता गोयल ने क्लब की विशेषता और समाज के लिए क्लब द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी। सांस्कृतिक संध्या में प्रथम दिवस महारास की प्रस्तुति द्वितीय दिन बाँसुरी संस्था के कलाकारों ने मयूर नृत्य एवं लठमार होली और फूलों की होली की प्रस्तुति द्वारा ब्रज संस्कृति के रंग मंच पर बिखेरकर ब्रज रास से परिचय कराया।
इस अवसर पर विशेष मंजू पारीक, रूप गुंजन चैधरी, अनुपमा चैधरी, मधु खंडेलवाल, नीलम गोस्वामी विनीता द्विवेदी,ललिता भरतिया, साधना शर्मा, अंजली गोस्वामी, वीना यादव, ममता शर्मा, कमल गोस्वामी, रमा गोस्वामी, वर्तिका किशोर, राधा गोस्वामी सुलेखा बंसल,मीना गुप्ता ,पीहू आदि उपस्थित थीं।













Related Items
नव संवत्सर की हार्दिक शुभकामनाएं, पूर्व संध्या पर हुए रंगारंग कार्यक्रम
नववर्ष मेला में आयोजित हुईं रंगारंग प्रतियोगिताएं
MATHURA : वार्षिकोत्सव में 11 विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति