BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नव संवत्सर की हार्दिक शुभकामनाएं, पूर्व संध्या पर हुए रंगारंग कार्यक्रम

मथुरा। श्रीकांत शर्मा ऊर्जा मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि हमें भारतीय संस्कृति और भाषा को बचाने का बीड़ा उठाना है, तो हमें सबसे पहले अपने ही घर से उठाना है। भारतीय संस्कृति को आगे और कैसे बढ़ाना है इसकी शुरुआत हमें अपने घर से ही करनी होगी।


ये बातें ऊर्जा मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार ने नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर नववर्ष मेला समिति मथुरा के तत्वावधान में बीएसए डिग्री कॉलेज मथुरा में आयोजित दो दिवसीय नववर्ष मेला में व्यक्त किये।

उन्होंने कहा कि हमारे घरों में जो पवित्र कार्य होते हैं, वह हमारे भारतीय पंचांग की तिथि से ही होते हैं। वर्ष प्रतिपदा पर घर में नवीन अनाज आता है। उसी दिन ठाकुर जी को प्रसाद लगता है। उर्जा मंत्री ने कहा कि यदि हम अपनी संस्कृति का स्मरण नहीं रखेंगे तो इसको हमारे बच्चे कैसे रखेंगे और इस संस्कृति को आगे कैसे बढायेंगे। उन्होंने आवाहन किया कि हवन करें। इससे वायुमंडल शुद्ध होता है।

पंचवटी वृक्ष लगाएं इससे पर्यावरण शुद्ध होता है। हमारी संस्कृति तथ्यात्मक और वैज्ञानिक। श्रीकांत शर्मा ने सभी को नवसंवत्सर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरोग भारत, कोरोना मुक्त भारत, समृद्ध भारत, खुशहाल भारत का सपना आप सभी के सहयोग से ही साकार हो सकता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्मवीर सिंह, सह प्रदेश महामंत्री संगठन, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने सभी को चैत्र प्रतिपदा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होता है। जो काल गणना होती है, वह भारतीय पंचांग के अनुसार होती है। दुनियाभर में जितने भी परमाणु केंद्र बनते हैं, उसमें भी भारत की तिथि काम आती है।

उन्होंने कहा कि हम चैत्र प्रतिपदा को नववर्ष मनाते हैं। हमारे हर त्योहार का कोई ना कोई विषय है पर हमारे महापुरुषों ने शोध किया है। हमारा धर्म वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित है। हमारी संस्कृति सबसे प्राचीन संस्कृति है। जो पवित्र कार्य होते हैं वह हमारे भारतीय  नवसंवत्सर से होते हैं।


इससे पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, सह प्रदेश महामंत्री संगठन भाजपा कर्मवीर सिंह, महापौर मुकेश आर्यबंधु, समाजसेवी उड्डयन शर्मा एवं मेला अध्यक्ष कमलेश अरोड़ा में संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर नववर्ष समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बच्चियों ने समूह में नृत्यनाटिका सहित लोकगीतों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बुलंदशहर के स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत योग की संगीतमय रोमांचक प्रस्तुतियों ने सभी को दांते तले अंगुलियां दबाने को मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम का संचालन समिति महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने एवं धन्यवाद ज्ञापन समिति अध्यक्ष कमलेश अरोड़ा ने किया। इस अवसर पर पं. गजेंद्र शर्मा, हरिकृष्ण भदौरिया, राजीव कृष्ण अग्रवाल, आचार्य ब्रजेन्द्र नागर, घनश्याम सिंह लोधी, योगेंद्र शर्मा, डा. दीपा अग्रवाल, योगेश उपाध्याय आवा, अनिरुद्ध अग्रवाल, सुभाष सैनी, गंगाधर अरोड़ा, मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, रामदास चतुर्वेदी पार्षद, तरुण नागर, विभाग प्रचारक गोविंद जी, महानगर प्रचारक मयंक, जिला प्रचारक मनोज, सरदार राजेंद्र होरा, समीर बंसल, डॉ. जमुना देवी शर्मा, राजू यादव आदि संघ और भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More