BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

राष्ट्रीय सेवा के संकल्प के साथ स्वर्ण जयंती महोत्सव समापन

मथुरा। चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज मथुरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। प्रधानाचार्य डॉ राकेश कुमार माहेश्वरी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ केनरा बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ एनएसएस के लक्ष्य गीत उठें समाज के लिए उठें...... के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ने एनएसएस स्वयंसेवकों से गांधी जी के सपनों का भारत को साकार रूप देने का आह्वान किया। हिंदी प्रवक्ता एवं आशुकवि श्री प्रेम सरोज मौर्य ने गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम प्रस्तुत की तथा डॉ बृज भूषण चैहान ने संगीत की धुन दी। प्रवक्ता श्री पवन कुमार ने  महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के  जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वर्ण जयंती महोत्सव-2020 के अंतर्गत फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम के अंतर्गत प्लॉग रन का आयोजन किया गया। दौड़ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आए छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि स्वर्ण जयंती महोत्सव के अंतर्गत सप्ताहपर्यंत कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें 24 सितंबर को स्थापना दिवस, 26 को फिट इंडिया मूवमेंट, 28 को विभिन्न प्रतियोगिताएं, 30 सितंबर को कोरोना वायरस पर वेबिनार का आयोजन किया गया। अंत में प्रधानाचार्य डॉ राकेश कुमार माहेश्वरी ने सभी  अतिथियों, आगंतुकों एवं विद्यालय परिवार का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का समापन एनएसएस के संकल्प गीत-हम होंगे कामयाब के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सम्मानित शिक्षक, लिपिक एवं कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More