BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कारागार में जन्मे कन्हाई, गोकुल नंदघर बाजत बधाई

मथुरा। भाद्रमास कृष्ण पक्ष अष्टमी की मध्यरात्रि को कंस के कारागार में जन्मे देवकी नंदन सुबह गोकुल में नंदनंदन हो गये। कान्हा के जन्म की खुशियां गोकुल में मनाई र्गइं। नंद के आनंद भयौ जय कन्हैया लाल की, यशोदा जायो ललना में वेदन में सुनि आई, बधाई गायन गोकुल में गाये जाने लगे। सूर्य की पहली किरण के साथ ही गोकुल में खुशियां छा र्गइं। ग्वाल, ग्वालिन नंदभवन में जुटने लगे। गाजेबाजे के साथ नंद यशोदा बालकृष्ण को डोले में विराजमान कर नंदभवन से नंदचैक पहुंचे। कान्हा के जन्म की खुशियां नंद चैक पर मनाई र्गइं। 
इस बार गोकुल की छटा देखते ही बन रही है। गोकुल के चेयरमैन संजय दीक्षित ने बताया कि गोकुल धाम को कान्हा का जन्मोत्सव मनाने के लिए इस बार विषेषरूप से सजाया गया है। यमुना के घाटों से लेकर गांव की गलियों तक रंगबिरंगी विद्युत सजावट की गई है। कुल के सभी प्रवेष द्वारों पर तोरड बांधे गये हैं। आम और केला की पत्तियों के नंदचैक को सजाया गया है। परंपरागत तैयारियों के साथ ही साफ सफाई का भी विषेष ध्यान रखा गया है। यमुना में भरपूर पानी है इस लिए यमुना घाटों की षोभा भी देखते ही बन रही है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More