BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भक्त के बस में भगवान : हेमलता शास्त्री

मथुरा। नारायण सेवा संस्थान उदयपुर राजस्थान एवं मातृशक्ति सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में केशव धाम केशव नगर वृंदावन में चल रहे देवी भागवत कथा सप्ताह के सप्तम दिवस पर व्यासपीठ पर विराजमान देवी हेमलता शास्त्री ने कहा है कि भगवान तो हमेशा भक्तों के बस में होते हैं भक्तों के पुकारने पर भगवान तुरंत दौड़े चले आते हैं भगवान और भक्त का संबंध अनन्य और प्रेम रस से भरा हुआ होता है भगवान तो भाव के भूखे होते हैं भक्तों की भावना के अनुरूप भगवान अपने स्वरूप का निर्धारण कर भक्तों की सच्ची भक्ति पर दर्शन देने चले आते हैं संसार में भक्तों की अनन्य भक्ति के और भगवान द्वारा भक्तों के उद्धार करने के  असंख्य उदाहरण भरे पड़े हैं।


व्यास पीठ से देवी हेमलता शास्त्री ने अपनी रसमयी वाणी से मधुर भजनों द्वारा सभी श्रद्धालु भक्तों को  मंत्रमुग्ध कर दिया देवी जी ने कहा कि नारी अबला नहीं अपितु सकती है दुर्गा भी है और काली भी है आज ही के दिन 23 अक्टूबर 1985 को नारायण सेवा संस्थान की स्थापना हुई थी। देवी भागवत कथा मंच का संचालन कुंज बिहारी मिश्रा द्वारा किया गया ।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More