BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

मुआवजा न मिलने पर उग्र आंदोलन करेगी भाकियूः राजकुमार

मथुरा। किसानों की फसलों में हुए भारी नुकसान के बाद राजनीतिक दल और किसान संगठन मुआवजे की मांग को लेकर सडक पर उतर आये हैं। भारतीय किसान यूनियन  भानू गुट ने किसानों के साथ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसान यूनियन पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि किसानों को बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन नुकसान का सर्वे करा कर किसानों को उचित मुआवजा दिलाये।
भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर की अध्यक्षता में कस्वा सौंख के किरण मैरिज होम में आहूत हुई। इस बैठक में जनपद में हुई बेमौसम बरसात से तबाह हुई फलौन के नुकसान की भरपाई के लिये सरकार पर दबाव बनाने एवं आगामी 18 मार्च को दिल्ली के जंतर मंतर पर आहूत होने जा रहे दिल्ली घेरो, किसान प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। जिसमें आगरा मंडल के संयोजक महेंद्र सिंह चोरोली राष्ट्रीय सचिव भाकियू ,आगरा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र परिहार, जनपद मथुरा के लिए नियुक्त जिला अध्यक्ष राजकुमार तोमर, आगरा मंडल उपाध्यक्ष छोटेलाल की उपस्थिति में संपन्न हुई। समीक्षा बैठक में किसानों की प्रमुख समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया विचार विमर्श करते हुए आगरा मंडल अध्यक्ष गजेंद्र परिहार जीने समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए आगामी 18 मार्च को आहूत होने जा रहे धरना प्रदर्शन की रणनीति से सभी जनपद मथुरा की जिला इकाई तहसील इकाई व ब्लॉक इकाई को इस बिषय से  अवगत कराया और बताया कि यह आंदोलन किसानों की प्रमुख समस्या जैसे स्वामीनाथन आयोग किसान आयोग किसानों  के निजी नलकूप को विद्युत मुफ्त दिलाना आदि प्रमुख समस्याओं के संदर्भ में आहूत होगा’
इस अवसर पर समीक्षा  बैठक मैं जगदीश परिहार मंडल कोषाध्यक्ष, जगमोहन मंडल सलाहकार सदस्य ,मंडल संगठन मंत्री ,डॉक्टर ओम सिंह राणा मंडल प्रचार मंत्री करुआ सिंह, जनपद मथुरा से जिला महासचिव देवेंद्र रघुवंशी जिला उपाध्यक्ष लेखराज, डा.चेतन, देवेंद्र पारसोली, तहसील अध्यक्ष गोवर्धन वेद वीर, तहसील महासचिव गोवर्धन राजपाल, तहसील अध्यक्ष माट चंद्र पाल सिंह, ब्लाक अध्यक्ष मांट चुनमुन, सुभाष ,विजयपाल, मुनेश पचैरी फरह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More