BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा जंक्शन पर पकड़ा चार लाख का गांजा

मथुरा। मथुरा जंक्शन पर तस्करी कर लाया जा रहा 39.590 किलो गांजा पकडा गया है। तस्करी के आरोप में दो युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है।आरपीएफ आगरा और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाही करते हुए गांजा तस्करों को बदोचा। पकडे गये गांजे की कीमत करीब चार लाख रूपये है। आरपीएफ एसआई देवेन्द्र सिंह सोलंकी डिटेक्टिव विंग आगरा के टीसी भगवान सिंह, अजय सिंह, जीआरपी इंस्पेक्टर मथुरा सुबोध कुमार, मनोज कुमार यादव ने गाडी संख्या 02691 को आगरा छावनी स्टेशन पर चैक किया। यहां ट्रेन से गांजा बरामद हो गया। आरोपी पकड में आता इससे पहले ही ट्रेन आगरा से रवाना हो गई। ट्रेन को मथुरा जंक्शन पर रूकवाया गया। यहां माल सहित धीरज पुत्र हरनंद निवासी सुभाष मोहल्ला पुलिस चैकी कलां महल दरयागंज सेंट्रल दिल्ली तथा कासिम पुत्र शकील निवासी दंगल चांदनी महल थाना चांदनी महल दरियागंज सेंट्रल दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि माल को विशाखापट्टनम से लाया गया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचाने का कोरियर कार्य करते हैं एक स्थान से दूसरे स्थान माल पहुंचाने के बदले यात्रा व खानपान खर्च के अलावा 5000 मिलते हैं। अभियुक्तों ने बताया कि पूर्व में भी गांजे की तस्करी करते रहे हैं।’

4 मार्च को पकडी थी 22 लाख की भांग
पुलिस ने करीब 22 लाख रूपये की कीमत की तस्करी कर लाई जा रही भांग के जखीरे को पकडा था। गुरूवार को थाना कोसीकला पुलिस ने कोटवन पुलिस चैकी पर चैकिंग के दौरान 35 कुंतल भांग जो 89 बोरों में भरी हुई थी को जब्त कर लिया। इस भांग की कीमत 22 लाख रूपये आंकी गई है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More