BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

चार की मौत, कई घायल

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार की सुबह खूनी साबित हुई। सुबह करीब 7ः15 बजे बिहार के कटिहार जिले से दिल्ली के लिए जा रही एक प्राइवेट बस में कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और आठ लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय और वृंदावन के सौ सैया अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में घायलों में से पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है।


यमुना एक्सप्रेसवे पर बस संख्या आरजे18 पीबी 1337 का डीजल समाप्त हो गया। बस एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 105 के करीब चालन ने किनारे खड़ी कर दी, तभी पीछे से आयशर कैंटर नम्बर एचआर 63 डी 6931 जो आगरा की तरफ से आ रहा था ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मृतक और घायलों को निकालने के लिए बस की चादर को गैस कटर से काटना पडा। इस दुर्घटना में मोहम्मद रमजानी पुत्र अंसारी,  गोपाल पुत्र मंगल, मोहम्मद शमशेर पुत्र इदरीश की मौत मौके पर ही हो गई बस में सवार सभी मृतक सिसिया पंचायत थाना बराड़ी जिला कटिहार बिहार के निवासी हैं। वहीं कैन्टर में सवार एक व्यक्ति बिजय पुत्र रघु प्रजापति निवासी तिलहनापुर थाना नबाबगंज इलाहाबाद की भी मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि आठ लोग घायल हुए हैं।

घायलों में बदरुल पुत्र अहमद हुसैन उम्र 35वर्ष , मुस्तकीम पुत्र अब्बास उम्र 34वर्ष निवासीगण सिसिया पंचायत थाना बराड़ी जिला कटिहार बिहार, सोनू पुत्र अशोक राम उम्र 22 वर्ष निवासी जगदीशपुर थाना बरारी कटिहार बिहार, बेचन रजा पुत्र महेंद्र रजा उम्र 19 वर्ष निवासी सिसिया थाना बरारी कटिहार बिहार, राजेश उम्र करीब 28 वर्ष पुत्र महेश राम निवासी जगदीशपुर थाना बरारी कटिहार, कन्हैया कुमार पुत्र संतलाल उम्र 19 वर्ष निवासी जगदीश पुर थाना बरारी कटिहार बिहार, नरेंद्र मिश्रा उम्र 32 वर्ष पुत्र तारा चंद निवासी तिलहनापुर थाना नबाबगंज इलाहाबाद तथा राहुल पुत्र अमृत दास उम्र 34 वर्ष निवासी तिलहनापुर थाना नबाबगंज इलाहाबाद हैं। घायलांे को इलाज के लिए सौ सैय्या व जिला हाँस्पीटल मथुरा मे भर्ती कराया गया है तथा मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवास दिया था।  

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More