देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। पूर्व अध्यक्ष श्याम विनोद शर्मा उर्फ रज्जो भैया का निधन हो गया है। उनकी करीब 72 साल के थे। रज्जो भैया करीब दो महीने बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर सुन कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। उनके ज्येष्ठ पुत्र संजय शर्मा ने उनको मुखाग्नि दी।
गोवर्धन नगर पंचायत की राजनीति में लम्बे समय तक धाक जमाकर रखी थी। एक बार वह खुद नगर पंचायत के चेयरमैन रहे थे, जबकि दो बार उन्होंने अपनी पत्नी को चेयरमैन बनवाया था।
उनकी पत्नी सरोज शर्मा भी गोवर्धन की चेयमैन रह चुकी हैं। रज्जो भैया एक बार विधायक का चुनाव भी लड़ चुके हैं। हंसमुख स्वभाव के धनी रज्जो भैया क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके अंतिम संस्कार में गिरधर गोपाल, वाचे लाला, ऋषि, रामधन, मदन मास्टर, मोहन लाल शर्मा, हरिओम शर्मा एडवोकेट आदि तमाम लोग शामिल हुए। आम आदमी पार्टी ने विनोद शर्मा के निधर पर शोक व्यक्त किया है।
जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने कहाकि गोवधन नगर पंचायत के नव विकास में उनके योगदान को हमेशां याद रखा जाएगा। रज्जो भैया पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और फिरोजाबाद में अपनी बहन के यहां रह कर अपना इलाज करा रहे थे। उनके निधन से गोवर्धन की राजनीति में बडा रिक्त पैदा हो गया है।













Related Items
गोवर्धन पर्वत को विश्व विरासत का दर्जा दिलाने की मुहिम
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी स्थित श्रीनाथजी मंदिर में की गोवर्धन पूजा
मिर्जापुर 3 का फर्स्ट लुक आउट, गुड्डू भैया वापस आ रहे हैं