देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ओमपाल के आवाहन तथा प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द तिवारी एवं प्रदेश महामंत्री भगवती सिंह के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, मथुरा द्वारा वैश्विक महामारी के कारण आकस्मिक संकट में आये प्रवासी मजदूरों एवं स्थानीय गरीब मजदूरों को भोजन वितरण किया गया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बलदेव की टीम द्वारा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में हाइवे पर टाउनशिप से शुरुआत करते हुए जयगुरुदेव, मंडी चैराहा एवं गोवर्धन चैराहे पर प्रवासी मजदूरों को 300 पैकिट भोजन एवं बिस्कुट पैकिट और केला वितरित किये गए। भोजन, बिस्कुट पैकिट एवं केला की व्यवस्था एवं वितरण में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बलदेव के अनुरुद्ध कौशिक, प्रमोद कुमार चैधरी, छाता इकाई के जयवीर सिंह, रमन शर्मा एवं जिला कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह सहयोग रहा। मुकेश शर्मा जिलाध्यक्ष ने बताया है कि शैक्षिक महासंघ, मथुरा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा नर सेवा, नारायण सेवा के सेवा भाव को एवं निसहाय गरीब मजदूरों की लॉकडाउन अवधि में निरंतर सामूहिक और व्यक्तिगत रूप से मदद की जा रही है। सेवा के क्रम में इससे पूर्व में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला महामंत्री अंजना शर्मा द्वारा हाइवे पर 750 पैकिट भोजन एवं 150 किलोग्राम केला, गत दिवस नौहझील इकाई द्वारा ब्लाक अध्यक्ष राधाबल्लभ के नेतृत्व में नौहझील में सूखा राशन सौ दलित और गरीब मजदूर परिवारों में वितरित किया गया है। छाता इकाई द्वारा ब्लाक संरक्षक जयवीर के नेतृत्व में हाइवे पर प्रवासी मजदूरों को भोजन वितरण किया जा रहा है। भोजन वितरण में ऊषा पचैरी, वीरेंद्र सिंह आदि शिक्षको द्वारा सहयोग किया जा रहा है।













Related Items
Uttar Pradesh government to begin distribution of free ration for 3 months to poor, migrant workers from today
SVAMITVA Scheme: PM to launch distribution of e-property cards tomorrow
BIZARRE! A TEEN LOSES EYESIGHT AND HEARING AFTER EATING JUNK FOOD DIET