BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लॉकडाउन में वाहन का चालान पर फोकस

मथुरा। कोरोनाकाल में लाॅकडाउन का पालन कराने के दौरान वाहनों के चालान पर फोकस है। खास कर दो पहिया वाहनों के चालन किये जा रहे हंै। जबकि बिना मास्क लगाये मिल रहे लोगों पर भी चालन की कार्रवाही की जा रही है। डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय ने कार्रवाही करते हुए 214 वाहनांे के चालकों द्वारा कागजात नहीं दिखा पाने पर चालान किये गये जबकि बिना मास्क मिले 58 लोगों पर भी जुर्माना ठोका गया।  


डिप्टी कलेक्टर राजीव उपाध्याय ने धोली प्याऊ, होली गेट, चंदन वन, नवादा, टाउनशिप,  औरंगाबाद बालाजीपुरम, नया व पुराना रोडवेज बस स्टैंड आदि इलाकों का कोविड-19 प्रोटोकॉल तथा लॉक डाउन नियमों का पालन कराने के लिए पैदल भ्रमण किया।

होली गेट के जनरल गंज में अशोक जनरल स्टोर खुला हुआ मिला जिसके स्वामी अशोक कुमार को भविष्य में इसे न खोलने की चेतावनी देते हुए बंद करा दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि लाक डाउन में दूध डेरी, फल, सब्जी, किराना स्टोर व मेडिकल स्टोर खोलने की ही अनुमति है, शेष दुकानें प्रतिबंधित की श्रेणी में है।

किराना की दुकान प्रातः सात बजे से पूर्वान्ह 11 बजे तक ही खुलेगी। दूध डेयरी प्रातः सात से 11 के अतिरिक्त सायं पांच बजे से सात बजे तक खुलेगी। धोली प्याऊ में खुले मिले खन्ना प्रोविजन स्टोर के स्वामी देवेंद्र खन्ना द्वारा चैकी इंचार्ज ,धोली प्याऊ से अनावश्यक वाद विवाद करने के कारण अभियोग पंजीकृत करा दिया गया।

उसके द्वारा मौके पर कोल्ड ड्रिंक की बोतल बेची जा रही थी। चंदन वन इलाके में अधिकांश दुकानें खुली हुई मिली तथा दुकानदार धड़ाधड़ शटर डाल कर भागने लगे। ओम जनरल स्टोर, पवन जनरल स्टोर, राहुल प्रोविजन स्टोर, आर्य जनरल स्टोर, चंदन वन के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश प्रभारी निरीक्षक, हाईवे को दिए गए हैं तथा उनसे अपेक्षा की गई है कि भविष्य में उनके अधिकार क्षेत्र में प्रतिबंधित दुकाने लाक डाउन में न खुलें। यह प्रतिबंधित सभी दुकाने 11 बजे के बाद खुली हुई पाई गई।

हाईवे स्थित टीवीएस सुजुकी का शोरूम खुला हुआ पाया गया, जिसको बंद करा कर भविष्य में न खोलने के निर्देश दिए गए। नवादा में अग्रवाल मिष्ठान भंडार खुला पाया गया, जिसे तत्काल बंद करा दिया गया। चंद्रावती मोबाइल शॉप टाउनशिप में खुली पाई गई, जिसे तुरंत बंद करा दिया गया।

आज डिप्टी कलेक्टर उपाध्याय ने बिना मास्क पहने मिले 58 व्यक्तियों के चालान रुपए 1000 प्रति व्यक्ति कटवाए। अकारण बिना वैध कागजात व हेलमेट पहने सड़क पर फर्राटा भरते 214 वाहनों के चालान कराए।

उन्होंने स्थानीय जनता से अपील की है कि वह कोरोना महामारी की विभीषिका को समझें तथा अत्यावश्यक होने की दशा में ही घरों के बाहर निकले। घर से बाहर निकलने की परिस्थिति में 2 गज दूरी- मास्क बहुत जरूरीष् का अनिवार्य रूप से पालन करें ताकि कोरोना महामारी पर शीघ्र नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More