BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : जांच को भेजा सैंपल

मथुरा। राया कस्बे में एक व्यक्ति की मौत कोरोना के संदिग्ध लक्षणों में हो गई, मृतक का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। परिजनों को होम क्वारंटन किया गया है। आसपास के लोगों को भी कहा गया है कि जब तक रिपोर्ट नहीं आती वह घरों में ही रहें और घरों के अंदर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
गुरूवार को राया के मांट रोड स्थित परशुराम कालोनी निवासी एक व्यक्ति की सांस फूलने एव दम घुटने से मौत हो गयी। बताया जा रहा है मृतक की चार दिन पूर्व तबियत खराब हो गयी थी। जिसके बाद कस्बे के प्राइवेट चिकित्सक का इलाज चल रहा था। उससे फायदा न मिलने के कारण दूसरे चिकित्सक का उपचार कराया लेकिन उससे भी पीड़ित को राहत नही मिली। जिसके बाद परिजन उसे कस्बे के  हाथरस रोड स्थित डॉ शक्तिपाल शर्मा के राजेश्वरी हॉस्पिटल ले गये जहां डॉक्टरों के न होने से उसे उपचार नही मिला। परिजन बीमार को एक अन्य चिकित्सक के यहां उपचार कराने ले गए जहां उसकी मौत हो गयी। जिसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगांे में भय व्याप्त हो गया। लोगों ने पुलिस को  सूचना दी। थाना प्रभारी राया सूरज प्रकाश ने स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया। सूचना पर स्वास्थ केंद्र राया की टीम पहुच गयी और मृतक और परिजनों की जांच की बताया कि शुक्रवार को सैंपल जांच को भेजे जाएंगे। फिलहाल मृतक का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। परिवार के सभी पांच सदस्यों जिनमें मृतक की पत्नी तीन बेटे व बेटे की पत्नी को होम क्वारेन्टीन किया गया है।
संदिग्ध परिस्तिथियों में हुई व्यक्ति की मौत ने स्थानीय लोगों मे भय का माहौल है। लोगांे में चर्चा है कि कहीं व्यक्ति की मौत कोरोना वायरस से तो नहीं हुई, अगर ऐसा होता है तो कई लोग इसकी चपेट में आ सकते हैं। फिलहाल पुलिस एवं स्वास्थ्य टीम जांच में लगी है रिपोर्ट आने तक सभी को घरों में आपस में सामाजिक दूरी बनाकर रहने एव बार बार साबुन से हाथ धोने, सेनेटाइजर के प्रयोग के निर्देश दिए गए है।
जेल स्टाफ की रिपोर्ट आई नेगेटिव
जेल अधिकारियों, कर्मचारियों व बंदियों की कोरोना जांच रिपोर्ट नैगेटिव आई है। नैगेटिव रिपोर्ट आने पर सभी ने राहत की सांस ली है। अभी 50 सैपलों की जांच रिपोर्ट और आनी है।आगरा केन्द्रीय और जिला कारागार में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद मथुरा जिला कारागार के अधिकारी चिंतित थे। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जेल स्टाफ और बंदियों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने को कहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक सहित 24 अधिकारियों, कर्मचारियों व 26 बंदियों के सैंपलों को जांच के लिए भेजा। इन सभी की जांच रिपोर्ट नैगेटिव आई है।

गोकुल में एक और कोरोना पाॅजिटिव मिला
गोकुल में कोरोना पाॅजिटिव मृतक एक व्यक्ति के बेटे की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। इसके अलावा परिवार के छह सदस्यों, एक कामवाली और ड्राइवर की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक को अपने साथ ले गई।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More