देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। बाहर से आये प्रवासी मजदूरों ने गांव आते ही खेतों में काम किया और आम लोगों की तरह रहे। जबकि इन्हें होम क्वारंटीन किया गया था। अब ऐसा करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। लाॅकडाउन के करी जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने निगरानी समिति के संबंध में बैठक लेते हुए सभी उप जिलाधिकारी एवं सीओ को निर्देश दिये कि वह अपने-अपने क्षेत्रों से क्वांरटीन किये गये व्यक्तियों तथा ऐसे प्रवासी मजदूर जो सीधे अपने घर चले आये हों, उनकी सूची आशा कार्यकत्रियों द्वारा सर्वे करके बनवा ली जाये। ऐसे सभी व्यक्तियों घर के बाहर प्लायर चुपकाया जाये, साथ ही प्लायर के साफ फोटो नोडल अधिकारी को भेजें।
श्री मिश्र ने कहा कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों से कोरोना वायरस का फैलाव बढ़ सकता है, इसलिए जितने भी व्यक्तियों को क्वांरटीन किया गया है वह 21 दिनों तक घर में ही रहकर होम क्वांरटीन का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग अपने परिवार के सदस्यों से भी समुचित दूरी बनाये रखेंगे तथा वह न तो बाहर जायेंगे और न ही किसी बाहरी व्यक्ति को घर में प्रवेश देंगे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति होम क्वांरटीन से निकल कर बाहर घूमता है, तो ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्यवाही की जाये।
जिलाधिकारी ने निगरानी समिति के सदस्यों, आशा, लेखपाल, सचिव व प्रधान सहित सभी लोग क्वांरटीन किये गये व्यक्तियों पर विशेष नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति होम क्वांरटीन किया गया है, लेखपाल उसे 15 दिन का राशन उपलब्ध करायेंगे तथा आशा कार्यकत्री उसके घर पर प्लायर को चस्पा करके फोटो नोडल अधिकारी को भेजेंगी। उन्होंने कहा कि मास्क न लगाने वाले व्यक्तियों पर भी चालान की प्रक्रिया को शुरू किया जाये। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निगरानी समिति के सदस्य जो व्यक्ति अपने कार्यों में लापरवाही बरतेंगे उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाये।
श्री मिश्र ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोविड-19 के संबंध में आये नये शासनादेश का अक्षरतः पालन किया जाये। उन्होंने 60 वर्ष से अधिक एवं बीमार व्यक्ति तथा गर्भवती महिला का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी जनता को यह बार-बार याद दिलाना होगा कि वह निरंतर अपने हाथों को धोते रहें तथा किसी अन्य व्यक्ति से बात करते समय दो मीटर की दूरी आवश्यक रूप से बनाये रखें।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर, मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, नगर मजिस्टेªट मनोज कुमार सिंह सहित सभी उप जिलाधिकारी, सीओ, एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
डीएम ने कृष्णा कुटीर का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कृष्णा कुटीर वृन्दावन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रह रहे 42 क्वांरटीन व्यक्तियों में से अनेकों से बातचीत की तथा खाना एवं पानी की व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिये कि क्वांरटीन का समय पूरा होने के पश्चात सभी व्यक्तियों को घर जाने की अनुमति दी जाये तथा उन्हें 14 दिन के लिए होम क्वांरटीन किया जाये।
श्री मिश्र ने निर्देश दिये कि होम क्वांरटीन के समय निगरानी समिति उन पर विशेष ध्यान रखे, यदि कोई व्यक्ति होम क्वांरटीन का उल्लंघन करता है, तो संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करायी जाये। उन्होंने अस्पताल के डाॅक्टर सुखवीर सिंह एवं अन्य स्टाफ के साथ वार्ता करते हुए निर्देश दिये कि क्वांरटीन व्यक्तियों का पूर्ण ध्यान रखा जाये तथा उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी डा. सुखेश से सभी क्वांरटीन में रह रहे व्यक्तियों की स्थिति एवं उनकी रिपोर्ट के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।













Related Items
Union Home Minister Amit Shah to be on three-day visit to Gujarat from today
Vice President, Union Home Minister pay tributes to Swami Vivekananda on his death anniversary
Uttar Pradesh Chief Minister appeals to citizens of state to celebrate Yoga Day at home