देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। राया में कोरोना पाॅजिटिव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए 45 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना राया में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कस्बे के दो वार्ड को हाॅटस्पाॅट घोषित किया गया है। पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है।
घर घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम थर्मल स्क्रीनिंग कर रही हैं। तीन हजार से अधिक लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा चुकी है। नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी का नम्बर जारी किया गया है जिस पर वह लोग जो अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे अपनी जानकारी दे सकते हैं।
फरीदाबाद के मैट्रो हास्पीटल से कोरोना पाॅजिटिव का शव परिजनों को सौंप दिया गया था। परिजन शनिवार को शव को लेकर राया आ गये थे। प्रतिष्ठित परिवार होने के चलते अंतिम संस्कार दर्शनों के लिए बडी संख्या में लोग जुटे। अगर प्रतक्षदशियों की बात पर यकीन किया जाए तो शनिवार की शाम 4.5 बजे सादाबाद रोड स्थित ऐलानी शमशानगृह पर 250 से अधिक लोग जुटे थे।
मैट्रो हास्पीटल में इलाज करा रहे राया के 45 वर्षीय व्यक्ति का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया था। जब तक कोरोना की रिपोर्ट आती मरीज की मौत हो गई। रिपोर्ट का इंतजार किये बिना ही शव हास्पीटल से परिजनों को सौंप दिया गया। शव को लेकर परिजन राया आ गये। मृतक सभ्रांत परिवार से थे, जैसे ही यह खबर कस्बे में फैली बडी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
नाते रिश्तेदार भी आये। बिना किसी सुरक्षा के अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और वर्तमान में नगर पंचायत प्रतिनिधि भी अंतिम संस्कार में सामिल हुए। इसी तरह दूसरे सभ्रांत लोग भी पहुंचे। यहां तक तो सब कुछ ठीक रहा। सुबह रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई। इसके बाद जिला प्रशासन हडकंप मच गया। सादाबाद रोड, बलदेब रोड की गुप्ता कालोनी ,टीचर्स कालोनी,बैंक गली सहित राया क्षेत्र के बाजारों को बंद कराया गया है।













Related Items
जंजीरें तोड़ता भारत: बाल विवाह के खिलाफ निर्णायक जंग
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मिली गर्मी से राहत, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज
मथुरा के इस्कॉन मंदिर में सदस्यता रसीदों का घोटाला, एफआईआर दर्ज