BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : पंजीकरण कराने के बाद सीधे गेहूं बेच सकेंगे किसान

मथुरा(मंजुल वत्स)। एजेंसियों इस बार किसानों से सीधे गैहूं की खरीद करेंगे। इसके लिए किसानों को किसी भी जनसुविधा केन्द्र पर जाकर पहले पंजीकरण कराना होगा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ब्रजेश कुमार ने बताया है कि मूल्य समर्थन वर्ष 2020-21 के अन्तर्गत गेहूं का क्रय सीधे किसानों से 15 अप्रैल से 15 जून तक विभिन्न एजेंसियों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों को गेहूं बेचने से पहले खाद्य तथा रसद विभाग के पोर्टल एफसीएस डॉट यूपी डॉट जीआोवी डॉट इन पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना आवश्यक होगा, जिससे किसान किसी भी जनसुविधा केंद्र या साइबर कैफे से करा सकते हैं। पंजीकरण कराने के बाद किसान मानक का गेहूं लेकर अपने नजदीकी क्रय केंद्र पर बेचने के लिए ले जाएं तथा 1925 रुपये प्रति कुंतल की दर से भुगतान प्राप्त करें। किसान किसी प्रकार की सहायता के लिए खाद्य विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-1800-150 पर या जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय अधिकारी या ब्लॉक के विपणन अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More