BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

किसानों को किया संबोधित : गिरिराज सिंह

मथुरा।  भाजपा सरकार के केंद्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री गिर्राज सिंह ने कहा है कि किसानों को 2020 के अंत तक दो जानवरों से तीन लाख की आमदनी होगी। सरकार इस दिशा मंे काम कर रही है कि गाय के गोबर को पचास रूपये किलो बेचा जा सके। उन्होंने कहाकि  कि किसान को गाय के गोवर व मूत्र से इतना धन मिले कि वह गो पालन के लिए बाध्य हो जाएं। हम गोवर को 50 रुपये किलो बेचने की दिशा में काम कर रहे हैं। केंद्रीय पशु पालन मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे बरसाना की श्रीमाता जी गोशाला में आये हुए थे। यहां उन्होंने ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा से मुलाकात कर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि किसानों को आज ज्यादा फसल की उपज दिखाई दे रही है मगर आने वाला कल किसी को दिखाई नहीं दे रहा है। भारत पहले ऑर्गेनिक प्रधान देश था। लेकिन वर्तमान में साथी देशों का अनुकरण कर रहा है। हमारे यहां गोबर और गो मूत्र की विशेष महिमा है यदि हम गोबर में कुछ तत्व मिलाकर उसकी शक्ति को फोर-टू-वन के रेश्यू से बढ़ा सकते हैं तो वह हमें करना चाहिए। इसके लिए उन्होंने अपने साथ आए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान केंद्र इज्जत नगर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर रणवीर सिंह के साथ डॉक्टर फोर-टू-वन के रेश्यू पर चर्चा की। मंत्री ने आगे कहा कि हम ऑर्गनाइज एवं अनऑर्गनाइज दो सेक्टरों में काम कर रहे हैं। 2020 के अंत तक दो जानवर किसानों को तीन लाख की आमदनी देगा।

भारत तेरे टुकड़े होंग कहने वालों को है सीएए से परेशानी
नागरिकता संशोधन बिल पर कहा कि उन्हें परेशानी है जो भारत माता की जय कहने की बजाय आतंकवादी अफजल गुरु की बरसी पर कितने अफजल मारोगे, भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे नारे लगाते हैं। उनका इस तरह का कृत्य अब इस देश में नहीं चलेगा। जेएनयू प्रकरण पर मंत्री बोले कि जिस संस्थान में शिक्षण, शिक्षा संस्कृति की बात होनी चाहिए थी आज वहां आतंकवादियों के मरने पर शोक व्यक्त किया जाता है।  

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More