BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

मथुरा : सम्मान निधि का मैसेज आने के बाद ही बैंक पहुंचे किसानः धुरेन्द्र कुमार

मथुरा(सतपाल सिंह) किसानों की मदद के लिए लॉकडाउन के दौरान सरकार ने सम्मान निधि की एक और किस्त जारी कर दी है। इसमें किसानों को 2-2 हजार रुपये भेजे गए हैं। इस योजना के तहत जनपद के करीब 1.86 लाख किसान पंजीकृत हैं। खाते में सम्मान निधि का पैसा आने की सूचना मिलते ही बैंकों पर किसानों का जमघट लगने लगा है। इससे सोशल डिस्टेंसिंग की चेन टूट रही है।
लॉकडाउन के दौरान संकट के दौर में सरकार ने किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत एक किस्त जारी करने की घोषणा की थी। इसके तहत किसानों के बैंक खातों में 2-2 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। किसानों ने भी उन्हें अवगत कराया कि उनके बैंक एकाउंट में दो हजार रुपये आने का मैसेज मिला है। उपनिदेशक कृषि धुरेन्द्र कुमार ने बताया कि किस किसान के बैंक एकाउंट में उक्त राशि आई है, इसका मैसेज बैंक द्वारा संबंधित किसान के मोबाइल पर दिया जा रहा है। उन्होंने किसानों से उक्त राशि की निकासी के लिए जल्दबाजी न करने की अपील की है।
उप निदेशक कृषि धुरेंद्र कुमार ने बताया जनपद में किसानों की संख्या करीब पौने तीन लाख है। इसमें से 1.86 लाख किसानों का पंजीकरण इस योजना में होने के साथ ही आधार से लिंक भी किया गया है। इसकी रिपोर्ट पिछले दिनों सरकार को भेजी गई थी।
जनपद में इस योजना के तहत पहली किस्त 1.94 लाख किसानों को दी गई थी, यह राशि लोकसभा चुनावों से पहले अप्रैल माह में जारी की गई थी। दूसरी किस्त जनपद के 1.78 लाख किसानों को अगस्त माह में दी गई है। तीसरी किस्त इसी साल फरवरी माह में 1.69 लाख किसानों को मिली। अब जून में आने वाली किस्त को सरकार ने दो माह पहले जारी कर दिया है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More