देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। भारतीय किसान यूनियन ने मांग की है कि किसानों के क्रेडिट कार्ड की समय सीमा दिसम्बर तक बढाई जाये। मंगलवार को वीडिया कानफ्रेंसिंग के जरिये हुए किसान पंचायत में कई प्रमुख बिंदुओं को लेकर राष्ट्रीय प्रवक्ता चैधरी राकेश टिकैत ने संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ विचार साझा किये। श्री टिकैत ने कहाकि भारतीय किसान यूनियन की मांग के अनुरूप केंद्र सरकार ने 14 फसलों को एमएसपी रेट पर खरीदने के लिए निश्चित कर दिया है इस विषय को लेकर के भारतीय किसान यूनियन पुनः मांग करती है कि किसानों की अन्य फसलों को भी एमएसपी रेट पर खरीद के दायरे में सुनिश्चित किया जाए अर्थात एमएसपी रेट पर ही खरीद की जाए साथ ही कोरोना के चलते देश की अर्थव्यवस्था भी कहीं न कहीं डगमगा गई है, जिसके चलते किसानों के क्रेडिट कार्ड की समय सीमा दिसंबर तक बढ़ाई जाए और किसानों की लोन पर निर्धारित ब्याज खत्म की जाए।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ठाकुर राजबीर सिंह जादौन ने बताया कि कानपुर अतरौली हरदोई के गांव सनी के किसान राहुल सिंह ने मौसम के चलते तेज हवा और बारिश से आम की फसल बर्बाद हो जाने से कारण आत्महत्या कर ली इसका प्रमुख कारण है कि मृतक राहुल सिंह ने बैंक व साहूकार से आम की खेती के लिए लोन लिया था लेकिन तेज बारिश और तूफान के चलते संपूर्ण आम की फसल बर्बाद हो गई जिसके चलते साहूकार और बैंक का ऋण मृतक राहुल किसान के ऊपर चढ़ा हुआ था जिसके चलते ऋण न अदा करने की स्थिति में किसान राहुल सिंह ने आत्महत्या कर ली जिसके चलते भारतीय किसान यूनियन कानपुर प्रशासन व शासन से मांग करती है कि मृतक किसान का ऋण माफ करते हुए परिवार की आर्थिक मदद की जाए ।
’मंडल अध्यक्ष आगरा गजेंद्र सिंह परिहार ने बताया के आगरा मंडल में हुए बेमौसम ओलावृष्टि वअति वर्षा के चलते गेहूं , आलू , सरसों आदि की फसल चैपट हो गई थी जिसके चलते बैंक व बीमा कंपनी कई अनियमितताओं में लिप्त पाई जिसमें प्रमुख अनियमितता है कि जिस जमीन का बीमा सिंडिकेट बैंक बरौली द्वारा किया गया वह मौके पर उपलब्ध न हो करके किसी दूसरे मौजे में उपलब्ध है इस तरह से बीमा कंपनी और बैंक प्रबंधन ने मिलकर के किसानों के साथ धोखाधड़ी किया है जिसके चलते किसानों का बीमा बीच में फंसा पड़ा है जिसके लिए बैंक प्रबंधक बीमा कंपनी और बीमा कंपनी बैंक प्रबंधन के ऊपर आरोप प्रत्यारोप टालमटोल कर रहे हैं जिसके चलते प्रबक्ता आगरा मंडल ललित शर्मा ने बताया कि आगामी कुछ समय के बाद एक बहुत बड़ा जन व्यापी आंदोलन बैंक प्रबंधन सिंडिकेट बैंक बरौली व बीमा कंपनी के खिलाफ किया जाएगा जिसके लिए स्वयं सिंडिकेट बैंक बरौली वमौजूदा बीमा कंपनी, कृषि विभाग व शासन प्रशासन स्वयं जिम्मेदार होंगे। किसान पंचायत में प्रमुख रूप से भीष्म पितामह राजपाल शर्मा राष्ट्रीय महासचिव, राजेश चैहान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रविंद्र राणा युवा प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड, झाबर सिंह प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान, दिगंबर सिंह प्रदेश अध्यक्ष युवा उत्तर प्रदेश, ठाकुर राजवीर सिंह जादौन प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ,अनिल यादव प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश, राम किशोर पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष बाराबंकी, कुमार जीतसिंह प्रदेश महासचिव राजस्थान ,डॉ अनिल चैधरी (उत्तर उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड हिंदुस्तान समाचार पत्र से) गजेंद्र सिंह परिहार मंडल अध्यक्ष आगरा ,ललित शर्मा मंडल प्रबक्ता आगरा ,भाई सत्येंद्र युवा जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर शामिल हुए













Related Items
Parliament Session: Contribution of agriculture sector in GDP reducing, farmers’ income growing
Making Fertilizers more accessible and affordable to farmers
Amendment in Coconut Development Board set to prosper coconut farmers