देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। वृक्षारोण कार्यक्रम के तहत प्रतिवर्ष लगाये जाने वाले लाखों पौधों में से अधिकांश पौधे दम तोडदेत ेहैं। निजी संस्था द्वारा किसानों को वितरित किये गये 70 हजार में से 48 हजार 600 पौधे पूरी तरह से विकसित हुए हैं। इससे साबित होता है कि सरकारी विभागों से कहीं बेहतर देखभाल किसान कर सकता है। किसानों को अधिकतम फलदार पौधे वितरित कर हरियाली वापस लायी जा सकती है।
छठीकरा गोवर्धन मार्ग स्थित राधिका अपना घर विधवा आश्रम में गुरूवार को कामधेनु फाउण्डेशन एवं खुशहाली फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में आश्रम परिसर के समीप स्थित लगभग 10 गांवों के 200 किसानों को 6000 फलदार पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान किसानों को प्रतापगढ़ का आंवला, इलाहाबाद का एल-49 अमरूद, हैदराबाद का कटहल की 30-30 हाइब्रिड क्वालिटी की फलदार पौध वितरित किए गए।
इस मौक पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कामधेनु फाउण्डेशन के अध्यक्ष दुर्गानंद ने कहाकि पर्यावरण के प्रति प्रत्येक मानव की जिम्मेदारी है कि वह इस मौसम में पौधे लगाकर धरती मां का श्रृंगार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। कार्यक्रम संयोजक जितेन्द्र शर्मा ने कहा कि यह सम्मेलन श्रील प्रभुपाद के स्वप्न को साकार करने का एक छोटा सा प्रयास है। हमारा उदेद्श्य है कि आश्रम के आस-पास के गांवों में किसानों द्वारा पौधा रोपड़ करा, गांवों को हरा-भरा व किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जाए। इस दौरान खुशहाली फाउंडेशन के नितेश पाल ने किसानों को मानव जीवन में पौधों की उपयोगिता से रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा ब्रज में यह इस वर्ष का तीसरा कार्यक्रम है, जो किसानों के सहयोग से पूर्ण हो रहा है। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि हमने गत तीन वर्षों में किसानों को लगभग 70 हजार फलदार पौधे प्रदान किये हैं। जिनमें से किसानों द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार 48600 के लगभग वृक्ष संरक्षित व विकसित हो चुके हैं।
इस दौरान राधिका अपना घर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि संस्था द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है और आगे भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम होने से किसानों को आर्थिक उन्नति का विशेष अवसर प्राप्त होंगा। इस दौरान कार्यक्रम में जौनाई प्रधान प्रतिनिधि श्री गोविन्द शर्मा जी एवं बाटी के अग्रणी किसान श्री जयपाल शर्मा जी, राल प्रधान ईश्वर दयाल जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।













Related Items
7 हजार गायों की देखभाल के लिए आगे आए सोनू सूद, गोशाला को दी 22 लाख रुपए की मदद
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा
किसान क्रेडिट कार्ड की राशि 10 लाख करोड़ रुपये के पार, 7.72 करोड़ किसानों को मिला लाभ