देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। खेत पर काम करने गये किसान की अचानक मौत हो गई। सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। बरसाना के गांव पिसावा निवासी 28 वर्षीय राधेष्याम की गुरूवार को सुबह करीब नौ बजे खेत पर ही मौत हो गई। राधेश्याम के दो बच्चे हैं। बडी बेटी हंसो है जिसकी उम्र तीन साल है तथा बेटा अभी डेढ साल का ही हुआ है। किसान की मौत से घर में कोहराम मच गया। किसान की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रषासन को दी, जिला प्रषासन की ओर से राजस्व विभाग के कर्मचारी और पुलिस भी मौके पर पहुंची। पंचनाम भरवार कर शव का पोटस्टमार्टम कराया है। राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने मृतक किसान के परिजनों को आश्वासन दिया कि किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख रूपये और राष्ट्रीय परिजन योजना के अंतर्गत तीन लाख रूपये की मदद दिलाई जाएगी।













Related Items
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा
किसान क्रेडिट कार्ड की राशि 10 लाख करोड़ रुपये के पार, 7.72 करोड़ किसानों को मिला लाभ
किसान सम्मान यात्रा से रालोद ने फूंका बिगुल