देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreसौंख। फसल को उर्वरक बनाने की नकली दवाई और बीज बेचने की सूचना पर कृषि विभाग की टीम गांव लालपुर पहुंची। और छापामार कार्यवाही की। इस दौरान करीब फसल के लिए प्रयोग में लायी जा रही दवाई, बीच, कैमीकल आदि सामग्री को कब्जे में लिया।
पिछले कई माह से गांव लालपुर में किसानों की फसल में प्रयोग में लायी जा रही नकली दवाईयां, बीज, कैमीकल की सूचना पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी विभूति चतुर्वेदी के निर्देशन में टीम ने छापामार कार्यवाही की गई। इस दौरान करीब पचास लाख की लागत की दवाई, बीच, कैमीकल बरामद किये। और नकली बीज और दवा के पैकेट बनाने में पैकिंग करने वाली मशीन भी कब्जे में ली है।
जानकारी के अनसार गांव लालपुर में किसानों की फसलों में प्रयोग करने वाली नकली दवाई, बीज, कैमीकल का करोबार पिछले कई माह से चल रहा था। जिला कृषि रक्षा अधिकारी विभूति चतुर्वेदी ने बताया कि पिछले कई माह से नकली दवाई, बीज, कैमीकल बनाने की सूचना मिल रही थी। शुक्रवार को स्थानीय पुलिस बल के साथ गांव लालपुर पहुंच कर छापामार कार्यवाही की गई।
जिसमें करीब पचास लाख की नकली दवाई, बीज, कैमीकल टीम ने बरामद की है। विभागीय द्वारा कार्यवाही की जा रही है। विभागीय टीम में धानुका कंपनी के सुधीर शर्मा, अशीष ठाकुर, जीतू शर्मा, विजय पंडित, सहायक अधिकारी स्वदेश शर्मा, चैकी प्रभारी विजय बहादुर सिह, प्रवीण कुमार, दिलेर सिंह, बनवारी लाल साथ ही पीआरवी पुलिस मौजूद रही।













Related Items
Australian top seed Ashleigh Barty wins Women's singles title at Wimbledon tennis
DD Free Dish crosses 40 million subscriber base
SUSHANT SINGH RAJPUT`S DIL BECHARA GETS 95 MILLION VIEWS IN 24 HOURS, THAT`S A RS 2000 CRORE OPENING DAY