देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। कोरोना को लेकर केबिनेट औद्योगिक विकास एवं प्रभारी मंत्री जनपद सतीश महाना ने जूम एप्लिकेशन के माध्यम से अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक मंे अधिकारियों ने प्रभारी मंत्री को सब कुछ ठीक होने का आश्वासन दिया। ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने बैठक के दौरान जनपद के अधिकारियों की प्रशांसा की।
ऊर्जामंत्री श्रीकान्त शर्मा ने इस संकट काल में जनपद मथुरा के अधिकारी एवं कर्मचारियांे द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जनपद में अच्छा कार्य किया जा रहा है, साथ ही उन्होंने किसी तरह के विवाद में न पड़ने की सलाह दी बैठक में विधायक पूरन प्रकाश ने छोटे मजदूरों की समस्याओं पर ध्यान देने एवं प्राईवेट अस्पतालों में ओपीडी खोलने की मांग की। विधायक ठा. कारिन्दा सिंह ने सामान्य मरीजों के लिए ओपीडी खोलने का अनुरोध किया। महापौर डा. मुकेश आर्यबन्धु ने नगर निगम द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि निरंतर क्षेत्रवार सेनेटाइज किया जा रहा है और हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों में होम डिलीवरी के माध्यम से सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। जिलाध्यक्ष मधु शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, जगन्नाथ मिश्र ने भी जनता की परेशानियों से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया।
बैठक में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने प्रभारी मंत्री को बताया कि जनपद में बाहर से आने वाले मजदूरों को भोजन एवं पानी की पूर्णरूप से व्यवस्था की गयी है, साथ ही उनको शासन के निर्देशानुसार रेल एवं बस द्वारा उनके गृह जनपद भेजा रहा है। उन्होंने बताया कि भोजन एवं आवश्यक वस्तुएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। प्राईवेट अस्पतालों के स्वामियों से वार्ता करके जनपद में आपातकालीन सेवाओं को प्रारम्भ करा दिया गया है।
योजना बनाने में जनप्रतिनिधियों से भी बात करें अधिकारी
बैठक में प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि योजना बनाकर दुकानों को खुलवायें, इसमें व्यापारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों से भी वार्ता कर लें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दुकानदार एवं ग्राहक मास्क पहना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करें। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिये कि दुकानदार एवं आम जनता तथा मजदूरों के साथ थाने स्तर पर भी सम्मान के साथ व्यवहार किया जाये, किसी के साथ अभद्रता न की जाये।
400 कंपनियांे को मिली काम शुरू करने की अनुमति
उन्होंने कम्पनी संचालन के बारे में जानकारी ली। जिस पर बताया गया कि जनपद में 400 कम्पनियों को खोलने की अनुमति दे दी गयी है। उन्होंने समय पूरा हो जाने पर क्वांरटीन किये गये व्यक्तियों को छोड़ने एवं हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों को भी समयपूर्ण होने के पश्चात मुक्त करने के निर्देश दिये। जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि नये शासनादेश के अनुसार मरीजों को छोड़ने एवं हाॅटस्पाॅट का एरिया निश्चित करने की कार्यवाही की जा रही है।













Related Items
Union Home Minister Amit Shah to be on three-day visit to Gujarat from today
Former Himachal Pradesh chief minister Virbhadra Singh passes away
Anurag Thakur takes charge as Information and Broadcasting Minister