BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

बिजली विभाग के कर्मचारियों ने लगाया ग्रामीणों पर मारपीट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

मथुरा। बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ लगातार मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं। अब मगोर्रा क्षेत्र के बछगांव में बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। कर्मचारियों की ओर से थाना मगोर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है।

21 जून की शाम को करीब 5ः20 बजे बछगांव के भीला थोक विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट हुई। कर्मचारियों की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि वह सौभाग्य योजना के अंतर्गत कन्वर्जन का कार्य कर रहे थे।

ठेकेदार रंजीत सिंह पुत्र प्रताप सिंह, मजदूर नारायण सिंह पुत्र प्रेम सिंह, अजय पाल सिंह के साथ बिजली विभाग के संविदाकर्मी गजेंद्र पुत्र हरदेव, देवेंद्र सिंह पुत्र महेंद्र सिंह आदि काम में लगे थे।

तभी रोहताश पुत्र महावीर सिंह, कृष्णा पुत्र कपूरा व प्रवीण पुत्र कपूरा निवासी बछगांव भीलाथोक आये और श्रमिक नारायण, अजय पाल सिंह, दीपक सिंह आदि के साथ मारपीट शुरू कर दी। बिजली विभाग के कर्मचारीं जैसे तैसे अपनी जान बचाकर भागे।


दूसरी ओर ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग के कर्मचारी ग्रामीणों के साथ अभद्रता करते हैं। मनमाने तरीके से काम करते हैं और जब ग्रामीण टोकाटाकी करते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी देते हैं।

पुलिस ग्रामीणों की बात तक सुनने को तैयार नहीं होती। हर मामले में एकतरफा कार्यवाही की जा रही है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More