BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

व्यापारियों के प्रतिष्ठान एवं घरों का बिजली बिल माफ हो

सौंख। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष चैधरी साकेत अग्रवाल ने प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को अवगत कराया है कि लाॅकडाउन में बंद पड़े प्रतिष्ठानों से व्यापारियों की आर्थिक कमर टूट गयी है। उसके बाद भी वह कोरोना संकटकाल में अन्य प्रदेशों से आने वाले प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहा है। ऐसे में व्यापारियों के प्रतिष्ठान और घरों के बिजली बिल माफ करने की मांग की है। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने कहा कि इस लाॅकडाउन को लगभग 50 दिन हो गए है। प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद है। मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की पूर्ण रूप से आर्थिक कमर टूट गई है। उन्होंनें व्यापारियों के दर्द का इजहार करते हुए कहा कि जो प्रतिष्ठान बंद है। उनका और उनके मुखिया के घरों के बिजली का बिल माफ किया जाए। बिजली मंत्री से बिल माफ करने की मांग की है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More