BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : गलत आ रहे बिजली के बिल

मथुरा। किसानों की  समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने जिला मुख्यालय सभी तहसील मुख्यालय एवं सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार तौमर के निर्देशन में जनपद के सभी तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों पर किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिए गए और कहा गया गया कि 31 मई तक किसानों की सभी समस्याओं का समाधान नही किया गया तो भारतीय किसान यूनियन जेल भरो आंदोलन करने पर बाध्य होगी जिसकी जिम्मेदारी स्वयं शासन प्रशासन की होगी। किसानों की प्रमुख समस्याएं जैसे देहात क्षेत्र में बिजली की अत्यधिक कटौती। किसानों के गैहूं का सही रेट ना मिलना। किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों को निधि का लाभ अतिशीघ्र मिले माइनरों में टेल तक पानी पहुंचाया जाए।किसानों के खिलाफ की गई एफआईआर वापिस ली जाएं ओलावृष्टि वह अतिवृष्टि का मुआवजा अतिशीघ्र दिया जाए आदि मुख्य समस्याओं को लेकर तहसील मांट में तहसील अध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह मीडिया प्रभारी शिवकुमार तौमर संगठन मंत्री अमित चैधरी ने उपजिलाधिकारी कृष्णदत्त तिवारी को ज्ञापन दिया।
भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार तौमर ने बताया कि 24 घंटे बिजली देने के नाम पर बिजली के बिल तीन गुने कर दिये। अब बिजली भी गुल होने लगी है और बिल भी तीन गुने आ रहे हैं। रोस्टर में भी 24 की सप्लाई नहीं है। जो रोस्टर लागू किया गया है उसका भी पालन नहीं हो रहा है।
तहसील छाता में डा.चेतन नौहवार और अजय सरपंच लेखराज पहलवान गोवर्धन तहसील में वेदवीर चैधरी सुरेश सिंह तहसील सदर में नत्थी सिंह पवन गौतम छोटू हलवाई तहसील महावन में जिलामहासचिव देवेन्द्र रघुवंशी सन्दीप चैधरी गोपाल पांडे ने ज्ञापन दिया। तो वही जनपद के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर ब्लॉक अध्यक्षों खुशी पहलवान चुनमुन भईया मुकेश पहलवान मुनेश पचैरी द्वारा जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन दिया गया।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More