BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : पहली बार दौड़ी इलेक्ट्रिक ट्रेन

मथुरा कासगंज ट्रेक पर पहली बार दौडी इलेक्ट्रिक ट्रेन
-राया में हुआ ट्रेन का पूजन, चालक और गार्ड का किया सम्मान
मथुरा। रविवार को कासगंज-मथुरा के बीच पहली बार इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ी है। अब तक इस ट्रैक पर डीजल इंजन से ही ट्रेन चलती थी। ट्रेन को स्टेशन मास्टर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इलेक्ट्रिक ट्रेन से यात्रियों में भी उत्साह देखा गया। 55333 ट्रेन कासगंज से आगरा फोर्ट तक सुबह 7ः50 बजे चलेगी तथा 55334 ट्रेन आगरा फोर्ट से 3ः55 बजे कासगंज के लिए चलेगी। लम्बे समय से लोगों को इस ट्रेक पर बिजली से चलने वाली ट्रेन के चलने का इंतजार था जो नवरात्र के प्रथम दिवस पर इलेक्ट्रिक ट्रेन का संचालन शुरू हो गया। ट्रेन के पहली बार राया पहुंचने पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एव अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा द्वारा ट्रेन का पूजन कर ट्रेन चालक एव गार्ड का फूल मालाओं एवं पटुका उड़ाकर स्वागत किया गया। ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कराया। कासगंज अछनेरा के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन से जहां राया में ट्रेनों का ठहराव होगा तो वहीं यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन से यात्रियों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर राकेश शर्मा, अनूप सोलंकी, जगमोहन शर्मा, रुद्रप्रकाश सारस्वत, मुनीश रावत, मान सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More