BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : अभी भी किये जा सकते हैं प्रयास

मथुरा। कोरोना के असल खतरे की ओर से जिम्मेदारों ने अभी भी आंख मूंद रखी हैं। जिला प्रशासन ने अभी भी अपना पूरा ध्यान शहरी क्षेत्रों पर लगा रखा है जबकि असल खतरा अब देहात क्षेत्र में है। वह जरूरी कदम जिला प्रशासन अभी भी नहीं उठा रहा है जिससे इस खतरे को कम किया जा सके। अभी भी हाॅटस्पाॅट सहित शहर के दूसरे क्षेत्रों में कम करने के बाद बडी संख्या में कर्मचारी देहात क्षेत्रों में वापस चले जाते हैं। इन कर्मचारियों में नगर निगम, होमगार्ड, बिजली विभाग के अलावा वह दूधिया और दूसरे लोग हैं जो हाॅटस्पाॅट में दिन भर रहते हैं। इनकी स्केनिंग भी नहीं हो रही है। ये लोग देहात क्षेत्र में ठीक उसी तरह कोरोना के वाहक बन सकते हैं जिस तरह से आगरा और दूसरे प्रभावित क्षेत्रों से लोग शहर में यह सब करते रहे और अब नतीजा सबके सामने है। कई ग्राम प्रधान भी इस पर अपनी नाराजगी जता चुके हैं, और प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन इस दिशा में कोई कारगर कदम अभी तक नहीं उठाया जा सका है।

कई गावों में कराया सेनेटाइजेशन
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अजय परखम ने गांव मुस्तफाबाद व मीरपुर जमालपुर परखम में गलियों को अपनी मौजूदगी में सेनेटाइज कराया। डाकघर, बैंक, स्वास्थ केन्द्र को भी सेनेटाज किया गया। अजय  ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन को अवगत कराया और गांव में व सार्वजनिक स्थल व बैंक आदि पर सेनेटाइजेशन करने की मांग से अधिकारियों को अवगत कराया गया। फरह ब्लाक के अधिकारियों व कर्मचारियों ने तत्काल प्रभाव से गांवों को सेनेटाज कराने की बात मान ली।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More