देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। लॉकडाउन में फंसे पीएमवी पॉलिटेक्निक के करीब 70 छात्र अपने घरों के लिए रवाना हो गये। गुरुवार को भाजपा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ने पीएमवी पॉलिटेक्निक छात्रों की समस्या को उनसे मुलाकात कर समझा था। भाजपा जिला अध्यक्ष ने छात्रों को विश्वास दिलाया था। कि वह जल्द ही उन्हें घर भिजवा देंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा ने जिला प्रशासन को छात्रों की स्थिति से अवगत कराया। छात्रों को उनके घर पहुंचाने की मांग की थी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अजय परखम ने बताया कि पीएमवी पॉलिटेक्निक के फंसे से छात्रों को लेकर हमने वीडियो कांफ्रेंस से प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव और शासन प्रशासन को भी अवगत कराया था। रविवार को छात्रों को उनके घर पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यवस्था कर दी। छात्रों ने घर वापसी से पहले भाजपा जिलाध्यक्ष, सीनियर छात्रों और समाजसेवियों को उनकी मदद के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान पाॅजिटेक्निक के सीनियर छात्रों और समाजसेवी संस्थाओं ने छात्रों की लगातार मदद की जिससे इतने दिन वह यहां गुजार सके।













Related Items
केरल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर की लैडिंग के दौरान टला हादसा, सुरक्षा में चूक उजागर
तमिलनाडु: रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, 3 छात्रों की मौत
चैत्र नवरात्र में उपवास के दौरान खाएं ये पांच ड्राई फ्रूट्स, रहेंगे स्वस्थ