BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

चरमराने लगी शहर की पेयजल व्यवस्था

मथुरा। गर्मी का मौसम शुरू होते ही शहर की पेयजल व्यवस्था चरमराने लगी है। पानी की सप्लाई बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरन लोग दूर-दराज से साइकिल व रिक्शों से पानी लाने को मजबूर है।


शहर के मटिया गेट, डीग गेट, मेवाती मौहल्ला, भरतपुर गेट, मछली मंडी आदि इलाके में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है। आलम यह है कि लोग तड़के ही साइकिल व रिक्शों से पानी ढोने को निकल पड़ते हैं।

स्थानीय निवासी बक्को, आरिफ, पवन, सोनू, रहीश सब्जी वाले, शाहिद, ताहिर आदि ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में पानी की अधिक आवश्यकता पड़ रही है। कुछ दिन पहले तक सुबह चार बजे से शाम छह बजे तक पानी की सप्लाई आती थी, लेकिन करीब पांच से छह दिन से नलों में पानी आना बंद हो गया है। इसके लिए नगर निगम में मौखिक रूप से शिकायत भी की गई है लेकिन अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने नगर निगम व संबंधित अधिकारियों से समस्या का शीघ्र निदान कराए जाने की मांग की है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More