BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : जरूरतमंदों को दान

मथुरा। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से दिन रात लड़ने वाले स्वच्छता के सच्चे सिपाहियों का वार्ड 13 नगर निगम यमुनापार लक्ष्मी नगर में सम्मान किया गया। संक्रमण से बचाव के लिए पुलिसकर्मियों, चिकित्सकों, मीडियाकर्मियों के साथ साथ सफाई कर्मचारी भी अपनी जान जोखिम में डालकर सफाई का कार्य कर रहे हैं। नगर निगम सफाई कर्मचारियों का पार्षद प्रतिनिधि विकास कुमार वर्मा व समाजसेवियों द्वारा साफा व फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्हें मास्क और सेनेटाइजर बांटे गए। पार्षद प्रतिनिधि विकास ने कहा कि सभी सफाईकर्मी संक्रमण की रोकथाम में पूर्ण रूप से मुस्तैद हैं। नगरवासियों को नगर निगम कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने का कार्यक्रम किया जाना चाहिए। सफाईकर्मियों को उपहार स्वरूप हाथ धोने के लिए आधा दर्जन साबुन भेंट कर सम्मानित किया। समाजसेवी शिवराज सिंह, सागर, अजीत शमार्, विनोद आर्य, राजेंद्र सिंह, डॉ प्रतीक शर्मा, धीरेंद्र, पुष्प कुमार, बच्चू सिंह, ध्रुव शर्मा, सनी कुमार, जीतू राठौर, पवन कुमार आदि उपस्थित थे।
दूसरी ओर गरीब एवं मजदूरों को गुरु कार्षि्ण कृपा धाम ट्रस्ट के द्वारा लॉकडाउन के चलते एकादशी पर ऐसे लोग  को जो व्रत रहते हैं फलाहार कराया गया। श्रीगुरु कार्षि्ण कृपाधाम ट्रस्ट ने फलाहार की व्यवस्था की। संत महात्मा, मजदूरों को फलाहार वितरित किया गया। जिसमे कुट्टू के आटे की पकौड़ी, केला, ककड़ी और आलू का हलुआ आदि के पैकेट बनाकर यथा स्थान पहुंचाये गये। जिसमें केशी घाट, टटिया स्थान, परिक्रमा मार्ग, गोरे दाऊजी परिक्रमा मार्ग, हाथी टीला, फोगला आश्रम के पीछे, पानी घाट, चैतन्य विहार, फ्लाईओवर के नीचे झोपड़ी झुग्गियों में, चैतन्य विहार फ्लाईओवर से रुकमणी बिहार, गोल चैक तक पूरे रोड पर दोनों तरफ जो झुग्गी झोपड़ी हैं इसके अलावा रुकमणी विहार, संस्कार सिटी के पास झोपड़ी झुग्गियों में, कान्हा माखन के सामने झुग्गी झोपड़ियां, शान्ति सेवा धाम के पीछ,े ओमेक्स सिटी के अंदर, हुड़दंग नगर कालोनी पर अलग अलग टीम बनाकर वितरण किया। 4500 फलाहार के पैकेट वितरण किए श्री गुरु कार्षि्ण कृपा धाम ट्रस्ट द्वारा सोमवार को महीने का सूखा राशन एक उर्दन परिवारों को दिया गया। भोजन पैकेट वितरण करने वालों में चतुर संप्रदाय के महंत फूलडोल बिहारी महाराज महामंडलेश्वर में,कार्षि्ण नागेंद्र महाराज  विपिन बापू अंसुल शर्मा, मुकुंद उपाध्याय आदि थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More