देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. गौरव ग्रोवर के साथ जाकर हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने मण्डीरामदास की गली मालियान में जाकर जूही गर्ग के यहां जानकारी प्राप्त की, उनके परिवार वालों ने बताया कि जूही बैंक में कार्यरत हैं। उनके पिता विजय गर्ग तथा भाई नितिन गर्ग से जिलाधिकारी ने पूछा कि सेनेटाइज कब कराया गया और खाने में कौन-कौन सी दवायें दी गयी हैं। उन्होंने सर्वे करने वाली टीम के द्वारा कोविड-19 के विषय में क्या-क्या बातें बताई गयी हैं, उसकी भी जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने मण्डीराम दास में ही टूसी घोष के यहां जाकर भी जानकारी प्राप्त की, उनके द्वारा बताया गया कि लड़के का दोस्त कोविड-19 से संक्रमित हुआ था। उन्होंने बताया कि छड़काव बाहर गली में किया गया है। मेडीकल टीम आयी थी और दवाई भी दी थी। इसी तरह से जिलाधिकारी आरीफ खान के घर भी गये, जो कम्पूघाट के मरीज शाहरूख खान का काॅन्टेक्टर था, उसने बताया कि परिवार के सदस्य ज्यादातर क्वांरटाइन थे, जिसमें से 05 व्यक्ति पाॅजिटिव निकले हैं। उन्होंने बताया कि दो आशाओं द्वारा घर आकर दूरी रखने, मास्क लगाने तथा परिवार के सदस्यों से भी ज्यादा न घूलमिलने की सलाह दी।
डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी से पूछा कि कितने घरों का सर्वे किया गया है, जिसमें उन्होंने बताया कि 332 घरों का सर्वे किया गया। जिलाधिकारी ने स्वयं आठ घर जाकर सेनेटाइजर, दवाई वितरण आदि की लोगों से जानकारियां प्राप्त की। डीएम ने भूतेश्वर में मोहसिन के घर, प्रकाश नगर में पीएस कटारा, साहिल तथा कृष्णा नगर में किरन देवी सलुजा के घर भी गये, जहां पांच व्यक्ति कोरोना मरीज मिले थे।
भ्रमण के दौरान कई व्यक्तियों द्वारा दवाई न वितरण करने की भी शिकायत जिलाधिकारी से की गयी। उन्होंने बताया कि पांच जुलाई से विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें ज्यादा-ज्यादा से घरों का सर्वे करके ऐसे व्यक्तियों की तलाश की जा रही है, जिन्हे कोविड-19 से संबंधित कोई लक्ष्ण हों या किसी मरीज के प्राईमरी सम्पर्क में आये हों। उन्होंने बुजुर्ग, गभर्वती महिलाएं एवं पूर्व ग्रसित बीमारियों वाले लोगों का ज्यादा ध्यान देने तथा उनका टेस्ट कराने पर अधिक जोर दिया।
जिलाधिकारी ने जनता से अपील की कि वह दो गज की दूरी को सदा बनाये रखें और मास्क का प्रयोग आवश्यक रूप से करें। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही कोविड-19 से बचने का सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों में जाकर वहां बनाये गये रजिस्टरों का भी अवलोकन किया एवं स्वयं उन्हें सीन किया गया। भ्रमण में साथ चल रहे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. गौरव ग्रोवर ने निर्देश दिये कि सील्ड किये गये क्षेत्रों को यदि कोई व्यक्ति तोड़ता है, तो ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये।
जिलाधिकारी के साथ नगर मजिस्टेªट मनोज कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. संजीव यादव, सीओ सिटी आलोक दुबे, अपर नगर आयुक्त मित्तल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. प्रवीन सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।













Related Items
एनसीआर क्षेत्र में प्रतिबंधित ऑटो रिक्शा एवं अन्य डीजल वाहनों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई - मुख्य सचिव सुधांश पंत
धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है मथुरा-वृंदावन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खरीफ फसलों का बुआई क्षेत्र चालू सीजन में 3 प्रतिशत बढ़ा