BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : जमीनी विवाद निपटारे को डीएम, एसएसपी ने दिये निर्देश

मथुरा। जिला प्रशासन जमीनों पर अवैध कब्जों के मामलों को लेकर गंभीर है। यही वजह है कि जिलाधिकारी और एसएसपी ने अवैध कब्जों की षिकायतों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देष संपूर्ण समाधान दिवस में दिये। प्रशासन की सख्ती के बाद भी माफिया के हौंसले टूट नहीं रहे हैं। ग्राम पंचायतों की जमीनों पर अवैध कब्जों को लेकर लगातार शिकायतें पहुंच रही हैं। सदर तहसील के उंचा गांव में ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत जिलाधिकारी से ग्रामीणों ने की है। ग्राम प्रधान उम्मेद सिंह, किशन सिंह, देवी सिंह, हरदयाल, ईश्वरी, देवकीनन्दन, केशव, धर्मेन्द्र कुमार, तोताराम, गजेन्द्र सिंह, ठा.चरन सिंह, रौहतान सिंह,  दामोदर आदि ने जिलाधिकारी से शिकायत की है कि गांव की पोखर, तालाब, पीला खदान, हडवारी, गउचारण, शमशान, खेलकूद मैदान आदि की जमीनों पर कब्जे कर लिये गये हैं। कब्जा करने वाले लोग इतने दबंग हैं कि कोई उनके सामने बोल नहीं सकता है।    
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देश दिये कि विरासत के मामले एवं चकरोड़ों से संबंधित विवादों का यथाशीघ्र निस्तारण किया जाय। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत वार चकरोड़ विवाद भी सूची तैयार की जाय एवं प्रति सप्ताह की गई कार्यवाही से भी अवगत कराया जाय।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिये कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों में से पहले दस मामलों को चयनित कर दिया जाय तथा तहसीलदार एवं कानून गो केे साथ मिलकर वादों का निस्तारण किया जाय।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More