BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

मथुरा : डीएम-एसएसपी ने बढ़ाया आशा, एएनएम और स्वास्थ्य कर्मियों का हौसला

मथुरा(मंजुल वत्स)। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र और एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत संवेदनशील डीगगेट-मसानी-दरेसी रोड क्षेत्र में डोर टू डोर सर्वे करने वाली आशाओं, एएनएम और स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत की। अधिकारीद्वय ने इन सभी की कार्यशैली की सराहना की। मंगलवार दोपहर को जिलाधिकारी और एसएसपी डीगगेट पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले वहां मौजूद आशाओं, एएनएम, स्वास्थ्य विभाग और क्षयरोग विभाग के कर्मचारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी ली। आशाओं और एएएम ने बताया कि इस क्षेत्र में डोर टू डोर सर्वे करने में क्या परेशानी-क्या दिक्कतें सामने आ रही हैं। इस पर डीएम ने कहा कि कोरोना के खिलाफ संघर्ष में उनकी काफी महत्वपूर्ण भूमिका है। फिलहाल जो परिस्थितियां शहर में बनी हैं, उनमें आशा, एएनएम और स्वास्थ्य कर्मियों की जिम्मेदारी काफी बढ़ गई हैं। डीएम-एसएसपी ने डीगगेट के अलावा मसानी और दरेसी रोड क्षेत्र का निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निर्देश दिए गए कि पूरे इलाके पर कड़ी नजर रखी जाए। इसके बाद सीएमओ डा. शेरसिंह और एसीएमओ राजीव गुप्ता ने सर्वे कार्य को लेकर अधीनस्थों को दिशा निर्देशित किया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More