देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर के साथ वृन्दावन स्थित कोविड-19 एल-1 अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने डाॅक्टर रामगोपाल, शोभित यादव एवं फारमेंस्टिक जगदीश के साथ अन्य कार्यरत कर्मचारियों से वार्ता कर हाॅस्पिटल के मरीजों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा अस्पताल में सुविधा, दवाई, भोजन तथा पानी आदि की भी जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी द्वारा कृष्णा कुटीर पहुॅचकर डाॅक्टर मनोज कुमार सिंह एवं लैब टैक्निशियन तथा अन्य स्टाफ से वार्ता करते हुए क्वांरटाइन किये गये व्यक्तियों से भोजन, पानी एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। डाॅक्टरों द्वारा बताया गया कि कृष्णा कुटीर में 148 व्यक्ति क्वांरटीन किये गये हैं, इन्हें शासन के निर्देशानुसार सभी सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही हैं।
तत्पश्चात डीएम एवं एसएसपी आनन्द वाटिका गये, जहां माॅरीशस की दो महिलायें कोरोना पाॅजिटिव पायी गयी थीं। उन्होंने वहां उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं काॅलौनी को शील की गयी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि व्यक्तियों काॅलौनी के अन्दर ही आवश्यक सामान उपलब्ध कराया जाये।













Related Items
Flood situation continues to be grim in Bihar
Union Minister Dharmendra Pradhan inaugurates 100 bed covid hospital in Odisha’s Deogarh district
HM Amit Shah holds high-level meeting to review preparedness to deal with flood situation in country